Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर व देहात कांग्रेस की संगोष्ठी संपन्न, वक्ताओं ने संविधान की उपयोगिता पर रखी बात
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर व देहात कांग्रेस की संगोष्ठी संपन्न, वक्ताओं ने संविधान की उपयोगिता पर रखी बात

charlineraj_admin November 26, 2024 1 minute read
Congress seminar on Constitution Day

Congress seminar on Constitution Day

  • संविधान दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर शहर व देहात कांग्रेस की संगोष्ठी संपन्न
  • ताकत और अच्छाइयों का समावेश भारतीय संविधान – डॉ. सोढ़ा
  • संविधान भारत की आत्मा, लोकतंत्र का आधार -यशपाल गहलोत
  • भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान – बिशनाराम सियाग

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – भारतीय संविधान की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संयुक्त संगोष्ठी शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आहुत की गई. संविधान दिवस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ व्याख्याता सोहन सिंह सोढ़ा ने भारतीय संविधान की बारीकियों और विशेषता पर अपनी बात रखते हुए कहा कि जब संविधान पीठ का गठन किया गया. तभी यह ध्यान रखा गया कि आजाद भारत का संविधान लोकतांत्रिक अवधारणाओं को सहेजा हुआ हो और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माता कमेटी ने विश्व के अनेक देशों के संविधान का अवलोकन कर उनकी कमियों को भी चिन्हित कर एक ऐसा शसक्त संविधान बनाया. जिसने सभी प्रांतों सभी वर्गों और भारत की एकता को ताकत देने वाली खूबियां समेटे विश्व का सबसे सुंदर ताकतवर संविधान बनकर उभरा.

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है जिस भारतीय लोकतंत्र का आधार उसकी आत्मा संविधान जो कि संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान रखता है. उसका 75 जन्मदिवस है आज के दिन हम सबको ये प्रण लेना चाहिए कि भारतीय संविधान की रक्षा करना हम सबका दायित्व है. वहीं देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा और सबको साथ लेकर चलने वाला संविधान है बस वर्तमान समय में हम सबको ये प्रण लेना होगा कि इस खूबसूरत संविधान को जो ताकते बदलना चाहती है हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे.

पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान की ताकत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने इस तरह से समाहित की हर भारतीय के मौलिक अधिकारों की रक्षा समता समानता का भाव लिए आजाद भारत को एक कड़ी के रूप में जोड़ने वाला साबित हुआ आज इसके तहत हम सबको कार्य करने की आवश्यकता है. प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि अनेकता में एकता का का जो स्वरूप भारत का है वो इस संविधान की बदौलत ही है.

प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि भारतीय संविधान आजाद भारत का ऐसा सुंदर और शसक्त माध्यम बनकर आया जिसने इस देश की खुशहाली और विकास के मार्ग को प्रस्सत किया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान का 75 वा अमृत महोत्सव तभी सफल होगा जब हम सब इसके तहत कार्य करेंगे. शहर जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संविधान संगोष्ठी का संचालन करते हुए संविधान बनाने वाले सभी सदस्यों को याद करते हुए उनको शब्दांजलि अर्पित की. देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान का सस्वर उच्चारण करवाया और संविधान के रक्षा का संकल्प दिलवाया.

प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि संगोष्ठी को पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट जगदीश शर्मा, श्रीलाल व्यास, प्रेमरतन जोशी *पट्टू “, हबीबा चौधरी, हरिप्रकाश वाल्मिकी, पन्नालाल मेघवाल, बिरजराम भील, पार्षद शिवशंकर बिस्सा, पार्षद मनोज कुमार नायक, पार्षद मनोज कुमार जनागल, पार्षद सुनील गैदर, पार्षद अब्दुल वाहिद, पार्षद ताहिर हसन, पार्षद यूनिस अली, महासचिव प्रेम जोशी, डॉ पी.के.शरीन, सुभाष स्वामी, योगेश गहलोत, अहमद अली भाटी, राजेश दाधीच, जहरदीन जालवली, मनोज किराडू, राहुल जादूसंगत, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता, मुमताज शेख, जयदीप सिंह जावा ने संबोधित करते हुए संविधान पर अपनी बात रखी.

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बताया कि संगोष्ठी में गजानंद शर्मा, एजाज पठान, गोपीराम गोदारा, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, पूनमचंद खीचड़, मोहम्मद हुसैन चढ़वा, देवकिशन गहलोत, सरदार अमरीक सिंह, अभिषेक पंवार रामनाथ आचार्य, मनोज व्यास, सफी खां, सैयद रईस अली, भवानी सिंह राजपुरोहित, श्याम नारायण रंगा, पन्नाराम नायक,हाजिर खान, सादिक खन, अकबर अली, एडवोकेट मनोज नायक, विजेंद्र सिंह राठौड़, किशनलाल ओझा, बीरबल मुंड ने संविधान को बचाने का संकल्प लिया. प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर मुकेश जोशी, ललित सुथार, मयंक ज्वाला, मनोज गहलोत, मदन जाखड़, गुलामअली, चंद्रप्रकाश, इंद्र गिरी, हरिराम, अलादीन, ओमप्रकाश मेघवाल, कुलदीप भोजक, लेखराम धतरवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : खाजूवाला नगर पालिका क्षेत्र में अब सुधरेगी सड़कें, सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृतियां जारी
Next: बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रहाटकर का अभिनंदन, श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में 21 संस्थाओं ने किया अभिनंदन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.