Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के तहत हुई जनसुनवाई, जनसुनवाई में आए 90 से अधिक प्रकरण
  • अपराध
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार के तहत हुई जनसुनवाई, जनसुनवाई में आए 90 से अधिक प्रकरण

charlineraj_admin November 26, 2024 1 minute read
National Women's Commission public hearing at your door

National Women's Commission public hearing at your door

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आयोग प्रतिबद्ध है. महिला अधिकारों से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता से सुनते हुए ऐसे प्रकरणों में न्याय दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा. रहाटकर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जनसुनवाई करते हुए यह बात कही. इस अवसर पर रहाटकर ने कहा कि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर दिल्ली तक नहीं पहुंच पाती, ऐसे में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा इस पहल के तहत जनसुनवाई कर न्याय दिलाने की पहल की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा महिलाओं से जुड़े मामलों में अतिरिक्त संवेदनशीलता का परिचय देते हुए कार्रवाई की जाए. उन्होंने विभिन्न प्रकरणों में पुलिस से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. प्रकरणों में परिवादी पक्ष की बात सुनते हुए रहाटकर ने कहा कि महिला अधिकार सुरक्षित करने के लिए आयोग द्वारा ऐसा वातावरण निर्माण करने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें पीड़ित पक्ष अपनी परेशानी पर खुलकर बोले. किसी डर, भय या दबाव के चलते महिलाएं प्रताड़ित न रहें. उन्होंने महिला परिवादियों से ना डरने की अपील करते हुए कहा कि कानून, पुलिस, प्रशासन और आयोग पीडिताओं के साथ है. महिलाएं अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ मजबूत होकर खड़ी हों. उनकी हर संभव सहायता की जाएगी.

पुलिस से की गई कार्रवाई के संबंध में मांगे जवाब
जनसुनवाई के दौरान आयोग अध्यक्ष ने पुलिस थानों, न्यायालयों में विभिन्न स्तरों पर लम्बित तथा प्रकियाधीन 45 प्रकरणों में सुनवाई की. एक प्रकरण की सुनवाई करते हुए रहाटकर ने पुलिस से अनुसंधान रिपोर्ट निर्धारित सीमा में आयोग भिजवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस दोनों पक्षों के साथ काउंसलिंग करें. किसी प्रकरण में आरोपी को यदि पाबंद किया जाता है, उनमें डाटाबेस तैयार करते हुए यह देखें कि भविष्य में उसी आरोपी द्वारा महिलाओं को परेशान तो नहीं किया जा रहा है. यदि ऐसी कोई स्थिति मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाए.

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने आवश्यकता पड़ने पर पीड़ित पक्ष को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वंचित और कमजोर वर्ग की महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के संदर्भ में भी पुलिस प्रो-एक्टिव होकर काम करें. महिलाओं का विश्वास पुलिस प्रशासन में और मजबूत हो. इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता और डॉ अर्चना मजूमदार ने भी परिवादियों से बातचीत की. डॉ मजूमदार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर परिवादी और प्रतिपक्ष को काउंसलिंग के लिए दिल्ली बुलाया जाएगा तथा पुलिस के साथ निरंतर पत्राचार कर प्रकरणों का फॉलोअप कर कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी. महिला आयोग सदस्य ममता ने विभिन्न प्रकरणों में समय पर रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, आईजी पुलिस ओमप्रकाश पासवान, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सचिव मीनाक्षी नेगी, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, नगर विकास न्यास सचिव अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, विजय आचार्य, अविनाश जोशी, मनीष सोनी, मुकेश नायक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : संविधान दिवस के अवसर पर न्यायाधीश द्वारा किये गये विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Next: बीकानेर : राष्ट्रीय महिला आयोग और नगर निगम के तत्वावधान में ‘हम भारत की महिलाएं’ कार्यक्रम, संविधान पर राज्यपाल ने रखे विचार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.