Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : होली से पहले मिलावटखोरों के विरुद्ध चलेगा ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हुई समीक्षा
  • आयोजन
  • सार समाचार

बीकानेर : होली से पहले मिलावटखोरों के विरुद्ध चलेगा ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में हुई समीक्षा

charlineraj_admin March 3, 2025 1 minute read
Pure food - campaign against adulteration

बीकानेर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. सोहनलाल ने बताया कि होली पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण व शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की दृष्टि से मिलावटखोरों के विरुद्ध ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने खाद्य नमूनों की प्राथमिकता से जांच करवाने व दोषी पाए जाने पर मिलावटखोरों व विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नकली ब्रांड खाद्य सामग्री विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग को समन्वय के साथ अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को स्वरूपदेसर-पलाना बाईपास सड़क के निर्माण कार्य के मद्देनजर बिजली के पोल को नियमानुसार शिफ्ट करने के निर्देश दिए. जिससे पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर सके. उन्होंने पीडब्ल्यूडी को कानासर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज की अद्यतन सूचना भिजवाने को कहा. हरियालो राजस्थान के तहत शिक्षा, नगर निगम, कृषि सहित अन्य विभागों को पौधारोपण हेतु सर्वे करने के निर्देश दिए और कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी सर्वे के पश्चात आवश्यकतानुसार पौधों की संख्या वन विभाग को बताना सुनिश्चित करें. उन्होंने जलदाय विभाग को टंकी निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए. ग्राम आनंदगढ़ में डिग्गी मरम्मत कार्य के बारे में जानकारी ली. उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग को दो बंद अन्नपूर्णा रसोईयों का पुनः संचालन करने के निर्देश दिए.

बजट घोषणाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री रामावतार कुमावत ने वित्तीय वर्ष की 2025-26 की बजट घोषणाओं पर विभागवार समीक्षा करते हुए भूमि की आवश्यकता वाली घोषणाओं पर चर्चा की. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भूमि चिन्हीकरण, आवंटन सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए. साथ ही अधिकारियों से बजट घोषणा क्रियान्वयन की अब तक विभागवार प्रगति का फीडबैक लिया. इस दौरान उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति पर भी चर्चा करते हुए प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली.

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उप वन संरक्षक डॉ. एस.सरथ बाबू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एटीएम उखाड़ कर ले जाने का प्रयास विफल ATM सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना।
Next: बीकानेर : अतिरिक्त निदेशक (कृषि) ने छत्तरगढ़ में विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, अनुदानित कृषि योजना घटकों का किया निरीक्षण

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.