Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा दूसरे दिन भी रहे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में !
  • Uncategorized

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा दूसरे दिन भी रहे लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में !

charlineraj_admin April 5, 2025 1 minute read
488694171_1225721155580300_1748210346844272612_n

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की तथा क्षेत्र वासियों से मिलते हुए उनकी समस्याएं भी सुनी. लगातार दूसरे दिन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्होंने आसेरा में 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में चिकित्सा की आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है. आसेरा में बनने वाले भवन से यहां के मरीजों को सामान्य रोगों के उपचार के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखने के निर्देश दिए.

मंत्री गोदारा ने कहा कि सरकार के वर्तमान कार्यकाल में लूणकरणसर को अनेक सौगातें मिली हैं। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो, इसके मद्देनजर आगे भी सतत प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि इन योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें। जिससे वंचित व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके.

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है. इसी श्रृंखला में लूणकरणसर क्षेत्र भी विकास की नई बुलंदियों को छूए, इसके प्रयास किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि वे लगातार क्षेत्र वासियों के साथ रहकर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करते हैं.

मंत्री सुमित गोदारा ने कतरियासर में गुरु गोरखनाथ जी के नवनिर्मित मंदिर व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समरोह में भागीदारी निभाई. उन्होंने यहां नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि कतरियासर धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां आवश्यक सुविधाओं का विकास करवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यहां नया ट्यूबवेल बनने से पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.

इस दौरान उन्होंने गुरु गोरखनाथ जी की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कसवां, रामनिवास खीचड़, अधिशाषी अभियंता नरेश रैगर, सरपंच हेतराम कूकना, सुरजाराम ज्याणी, गणपत गोदारा, पूर्व सरपंच रामलाल गोदारा, रामनिवास स्वामी, मुकनाराम ज्याणी, ओम प्रकाश ज्याणी और महावीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर में होगी ड्राईपोर्ट की स्थापना, उद्योग व व्यापार को विकास के लगेंगे पंख !
Next: PBM में फोटो स्टेट के 10 से 20 रु. वसूलने की शिकायत, बोगस ग्राहक भेज विधायक व्यास ने किया कंफर्म, लाइसेंस रद्द करने के निर्देश

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.