Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड से होंगे सम्मानित, राव बीकाजी संस्थान की ओर से कल 17 प्रतिभाओं का सम्मान
  • Uncategorized

फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड से होंगे सम्मानित, राव बीकाजी संस्थान की ओर से कल 17 प्रतिभाओं का सम्मान

charlineraj_admin April 28, 2025 1 minute read
120242270_3659385324106853_7419487854917278059_n

बीकानेर संभाग में खबरों की विश्वसनियता और सटीक विश्लेषण के लिए जाने जाने वाले दिग्गज पत्रकार एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव को पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान की ओर से कल मंगलवार को यह सम्मान पत्रकार लक्ष्मण राघव को दिया जाएगा. बीकानेर अपनी स्थापना के 537 वर्ष पूर्ण करने के बाद 538 में वर्ष में प्रवेश कर रहा है. कल मंगलवार को आखा बीज के अवसर पर राव बीकाजी संस्थान की ओर से प्रदर्शनी, त्रिभाषा काव्य संगम, संगोष्ठी, लोक गायन, विचार गोष्ठी सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 17 प्रतिभाओं का सम्मान किया जा रहा है. मुख्य समारोह जूनागढ़ के समीप राव बीकाजी प्रतिमा परिसर स्थल पर होगा.

राव बीकाजी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सत्रह प्रतिभाओं को अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है. इनमें वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण राघव को पंडित विद्याधर शास्त्री अवार्ड, सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत महानिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को राव बीकाजी अवार्ड, शिक्षाविद डॉ अनिला पुरोहित को श्री करणी माता अवार्ड, वरिष्ठ साइकिलिस्ट कोच ललित छंगाणी को बीकाणा अवार्ड, प्रख्यात तबला वादक गुलाम हुसैन को महाराज राय सिंह अवॉर्ड, संगीतज्ञ पंडित पुखराज शर्मा को तथा ऋग्वेदीय राका वेद पाठशाला को महाराज अनूप सिंह अवॉर्ड, उद्योगपति और प्रेरक द्वारका प्रसाद पचीसीया को महाराजा गंगा सिंह अवॉर्ड, एथलीट देवेंद्र गहलोत को महाराजा करणी सिंह अवॉर्ड, रंगनेत्री मंजू रांकावत को राजमाता सुशीला कुमारी स्मृति अवार्ड, वरिष्ठ रंगकर्मी विजय सिंह राठौड़ को राव बीदा जी अवार्ड, संस्कृतिकर्मी साहित्यकार पंडित जानकी नारायण श्रीमाली को अमर कीर्ति अवार्ड, वैद्य किशन लाल आसोपा को बेलो जी परिहार अवार्ड, शिक्षाविद लाजपत राय मिड्ढा को पीर गोविंद दास अवार्ड, पर्यावरणविद् चरण दास सागर को देश दीवान राव दुले सिंह बीदावत अवॉर्ड, शोधवेत्ता डॉ मुकेश हर्ष को अजीज आजाद स्मृति अवार्ड तथा कवि शशांक शेखर जोशी को जनकवि बुलाकी दास बावरा गीतकार अवार्ड प्रदान किया जाएगा. मुख्य अवार्ड के अलावा अलग-अलग क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं तथा महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दलित युवती से गैंगरेप व हत्या का आरोपी बर्खास्त पुलिस कांस्टेबल बना तस्कर, राजस्थान सरकार लिखी गाड़ी में 3 किलो डोडा-पोस्त के साथ गिरफ्तार
Next: पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता महेश जोशी की पत्नी का निधन, ईडी ने हाल ही में महेश जोशी को किया था गिरफ्तार, 7 दिन की मिली पेरोल

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.