Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • सार समाचार
  • चिकित्सा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने ली बैठक
  • सार समाचार

चिकित्सा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने ली बैठक

charlineraj_admin May 11, 2025 1 minute read
चिकित्सा मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने ली बैठक

अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता और समन्वय से कार्य करने के दिए निर्देश
राज्य सरकार द्वारा बॉर्डर जिलों में तत्काल की गई आवश्यक व्यवस्थाएं, नहीं आने दी जाएगी कोई कमीः श्री खींवसर

बीकानेर में आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए वर्तमान परिस्थितियों में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर, जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर सभी अधिकारी-कर्मचारी अधिक सतर्कता, मुस्तैदी और जवाबदेही से कार्य करें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार द्वारा कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सीमांत क्षेत्र के जिलों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिससे आपदा प्रबंधन से जुड़ी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने और राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में 28 तथा सीएमएचओ को 17 सहित कुल 45 चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से बीकानेर जिले में नियुक्त किया गया है। सभी चिकित्सकों ने ज्वाइन कर लिया है। इसी प्रकार अतिरिक्त एम्बूलेंस और फायर ब्रिगेड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। आगे भी संसाधनों की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
खींवसर ने कहा कि जिले के सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पीबीएम का बर्न वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निजी अस्पतालों के संसाधनों, ऑपरेशन थिएटर सहित सभी संसाधनों का डेटा बैंक अपडेट रखा जाए।
चिकित्सा मंत्री ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसिंयों के बीच समन्वय की समीक्षा की। आपात स्थिति में रेसपोंस के बारे में जाना। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सरकार द्वारा नहरबंदी खत्म कर दी गई है। इससे भी आमजन को राहत मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने वर्तमान स्थिति में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक व युवती गिरफ्तार
Next: बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में मंत्री सुमित गोदारा की जन सुनवाई 14 मई को।

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.