Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुने 127 प्रकरण, आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सुने 127 प्रकरण, आवश्यक कार्यवाही के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

charlineraj_admin July 18, 2024 1 minute read
Bikaner District Collector public hearing

Bikaner District Collector public hearing

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत महीने के तीसरे गुरुवार के अवसर पर जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. इस दौरान 127 प्रकरण प्राप्त हुए. जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने लगभग साढ़े चार घंटे इन्हें सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए. इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) डॉ. दुली चंद मीना और अतिरिक्त कलेक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. वहीं अन्य उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े.

जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनसुनवाई के दौरान सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, पेंशन, आधार कार्ड अपडेट, नालियों पर कब्जा हटवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने, अतिक्रमण हटाने जैसे प्रकरण प्राप्त हुए. जिसमें मोतीगढ़ में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को मूल रिकॉर्ड जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. तिलक नगर में सीवरेज लाइन का कार्य पूर्ण ना होने के कारण क्षेत्र में गंदे पानी का जमाव व लाइन में अवैध कनेक्शन की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने नगर निगम को संयुक्त टीम बनाकर जांच व अधूरे काम को पूर्ण करने के निर्देश दिए.

Bikaner District Collector public hearing

साइबर क्राइम की परिवेदना पर पुलिस विभाग को एफआईआर दर्ज कर, नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा. खाजूवाला में शिक्षिका को छह माह से वेतन ना प्राप्त होने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने शिक्षा विभाग द्वारा जांच कर नियमनुसार राहत करने के निर्देश दिए. वहीं छत्तरगढ़ में निजी संपत्ति पर अवैध कब्जा होने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने तहसीलदार को टीम गठित कर सीमाज्ञान करवाने को कहा.

तो वहीं जैतसर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के प्रकरण पर जिला कलेक्टर ने जलदाय विभाग को टैंकर अथवा अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए. जयमलसर में अवैध रूप से पेड़ काटने के संबंध में पुलिस विभाग को सूचना होने पर भी मौके पर नहीं आने की शिकायत पर जिला कलेक्टर ने पुलिस विभाग एवं वन विभाग को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के लिए कहा. उन्होंने कहा कि थाने में सूचना होने के बावजूद भी मौके पर नहीं पहुंचने की शिकायत सही है, तो संबंधित से इसका कारण पूछा जाए.

Bikaner District Collector public hearing

दिव्यांग छगनलाल को हाथोंहाथ मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र

जनसुनवाई में खारा निवासी दिव्यांग छगनलाल ने बताया कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र ना होने के कारण वे दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. जिला कलेक्टर ने इसे प्राथमिकता से लेते हुए पंचायत समिति और चिकित्सा विभाग को आवश्यक सत्यापन अविलंब करवाने के निर्देश दिए. जिला कलक्टर के निर्देश अनुसार पंचायत समिति द्वारा अविलंब आवेदन करवाया गया तथा ई-मित्र के माध्यम से अपलोड करवाया गया.

वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मेडिकल बोर्ड गठित करते हुए आवश्यक मुआयना करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करवा दिया. अब वह पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्रता के आधार पर ले सकेगा. इसके लिए जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक को आवश्यक निर्देश दिए.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : पीबीएम अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कहा – पीबीएम में जल्द शुरू हो इंटिग्रेटेड हेल्थ मैनजमेंट सिस्टम
Next: बीकानेर : संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए गजनेर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में ट्रायल शुरू, 3 दिन तक होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.