Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : जिला कलेक्टर ने जताई निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति सख्त नाराजगी, कहा – रवैया सुधारें, अन्यथा होगी कार्रवाई
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : जिला कलेक्टर ने जताई निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति सख्त नाराजगी, कहा – रवैया सुधारें, अन्यथा होगी कार्रवाई

charlineraj_admin July 18, 2024 1 minute read
Bikaner District Collector angry at Corporation

Bikaner District Collector angry at Corporation

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की है. निगम अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए जिला कलेक्टर वृष्णि ने कहा कि लापरवाही और समुचित मॉनिटरिंग नहीं होने के चलते शहर में साफ सफाई, सड़कों पर टूट फूट, नाले और सीवरेज के चाक होने, चैंबर और मैनहाल के ढक्कन खुले होने, बारिश के कारण जल भराव, अवैध निर्माण, अतिक्रमण जैसी समस्याओं से आमजन परेशान है.

उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी संवेदनशीलता के साथ आमजन से जुड़े मुद्दों पर काम करें. संबंधित अधिकारी अपने अपने फील्ड में एक्टिव दिखने चाहिए. लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. जिला कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों को स्वयं अपने दायित्वों और कार्यों की जानकारी नहीं होना खेद का विषय है. नगर निगम की समस्त शाखों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए उपायुक्त को निर्देश देते हुए वृष्णि ने कहा कि यदि शाखा ओआईसी द्वारा जनसुनवाई और सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों में समयबद्ध व सही जवाब प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Bikaner District Collector angry at Corporation

बैठक में जिला कलेक्टर ने शहर की साफ सफाई, सड़कों की स्थिति, कचरे का नियमित उठाव, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, चल शौचालय, अग्निशमन, होर्डिंग, रोड स्वीपिंग, अमृत 2.0, हेल्पलाइन व बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से रिपोर्ट मांगी. जिला कलेक्टर ने सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के तहत शहर में 3000 रोड लाइट्स लगाने के वर्क आर्डर के बावजूद कार्य नहीं होने पर भी नाराजगी जताई और निगम के अधीक्षण अभियंता को इस कार्य का फॉलोअप करते हुए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करवा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.

नियमों की पालना नहीं करने वालों के विरुद्ध जारी करें नोटिस
जिला कलेक्टर ने कहा कि ऑटो टिपर, सीवरेज लाइन्स में पशुओं के अपशिष्ट पदार्थ डालने वाले लोगों के विरुद्ध निगम नोटिस जारी करते हुए ऐसी डेयरियों को सीज करने की कार्रवाई करें. अतिक्रमण हटाने और जनसुनवाई में आए प्रकरणों का निस्तारण करवा भिजवाए जवाब जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि निगम संबंधित शाखा के माध्यम से अतिक्रमण हटाने, अवैध निर्माण रुकवाने जैसे प्रकरणों में एक सप्ताह में कार्रवाई करते हुए संतोषजनक जवाब भिजवाएं. कचरे का नियमित उठाव हो, जीपीएस के माध्यम से इस पूरी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग हो और इसके बाद ही संबंधित का भुगतान किया जाए.

उन्होंने अमृत 2.0 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि इस कार्य के दौरान बने गड्ढों से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करवाएं. उच्च अधिकारी इन स्थानों की मॉनिटरिंग करें और आसपास के क्षेत्र में चेतावनी संकेतक व बैरिकेडिंग करवाई जाएं. शहर में गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए की गई बजट घोषणा के संबंध में भी जिला कलेक्टर ने शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाने को कहा.

हेल्पलाइन एक्टिव मोड पर रहे, बाढ़ नियंत्रण कक्ष में भी ओआईसी लगाया जाए
जिला कलेक्टर ने कहा कि निगम द्वारा संचालित हेल्पलाइन और बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू स्थिति में रहें. इस शाखा का ओआईसी नियुक्त कर उसके नंबर कलेक्टर कार्यालय को भिजवाएं. उन्होंने कहा कि मानसून के मद्देनजर फील्ड अधिकारी अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ काम करें. बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) उम्मेद सिंह रतनूं, नगर निगम उपायुक्त अर्पिता सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : 50 हजार का इनामी बीकानेर का गैंगस्टर अमरजीत बिश्नोई इटली से गिरफ्तार, गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के अलावा कई मामलों में था वांछित
Next: बीकानेर : यूथ कांग्रेस ने फूंका बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पूतला, राहुल गांधी पर बयान को लेकर विरोध

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.