Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का 12वां स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह, संख्या के अनुरूप संगठन और शासन में हिस्सेदारी की उठी मांग
  • Uncategorized

भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन का 12वां स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह, संख्या के अनुरूप संगठन और शासन में हिस्सेदारी की उठी मांग

charlineraj_admin June 8, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-06-08 at 7.48.46 PM

हनुमानगढ़ के अग्रसेन भवन में रविवार को भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (पंजीकृत) द्वारा भव्य रूप से 12वाँ स्थापना दिवस एवं नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में प्रजापति समाज के सैकड़ों गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा एवं वरिष्ठजन एकत्रित हुए. कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डूंगर रामगेदर विधायक सूरतगढ़,अति विशिष्ट अतिथि प्रहलाद टाक, अध्यक्ष, श्रीयादे माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार रहे. उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बसन्त चक्रधारी, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ढूढाडा, मुख्य संस्थापक, किशन प्रजापत, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, एवं विशेष आमंत्रित अतिथि हनुमानगढ़ के लोकप्रिय विधायक गणेशराज बंसल मंच पर मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष, एडवोकेट अशोक प्रजापत ने की.

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज श्री दक्ष प्रजापति एवं अन्य महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने स्वागत भाषण देते हुए संस्था की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला. समारोह में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई. प्रहलाद टाक, बसन्त चक्रधारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा नवनिर्वाचित अशोक प्रजापत राज. प्रदेशाध्यक्ष, किशन प्रजापत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,जगदीश जलन्धरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोविंद प्रजापत राष्ट्रीय सचिव,लक्ष्मण प्रजापत राष्ट्रीय सह संयोजक विफ़ही प्रकोष्ठ, रमेश बासनीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,भूपेंद्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष, बद्री लाल प्रजापत प्रदेश उपाध्यक्ष, विश्वास प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष,भगवान लाल प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष,ओम प्रकाश मारवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश मुख्य सचिव विजय लखेश्वर, नरोत्तम प्रजापति प्रदेढ़ कोषाध्यक्ष, राम चन्द्र प्रजापति प्रदेश सचिव, मोरपाल प्रदेश सचिव,केहरि सिंह प्रजापति प्रदेश सचिव,सांवर प्रजापति सरदार ढहर जिलाध्यक्ष, वीरेंदर प्रजापति अलवर जिलाध्यक्ष, ईश्वर प्रजापति बहरोड़ जिलाध्यक्ष,मोहन लाल प्रजापति कोटपूतली जिलाध्यक्ष, निशा लिम्बा बीकानेर महिला जिलाध्यक्ष, भंवर लाल बीकानेर जिलाध्यक्ष, खजान चंद प्रजापति गजसिंह पुर जिलाध्यक्ष गंगानगर, जिलाध्यक्ष हनुमानगढ़ अनंतराम ढूढाडा, जिला संयोजक राजपाल ढूढाडा, भंवर लाल जोधपुर जिलाध्यक्ष, भुवनेश्वर नाडिया झुंझुनू जिलाध्यक्ष, मोहन निमिवाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान, त्रिलोक चंद गेदर बीकानेर प्रदेश सचिव सहित पूरी कार्यकारिणी को विधिवत शपथ ग्रहण करवाई गई.

इस अवसर पर मंच से सभी पदाधिकारियों को समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी गई. मुख्य अतिथि डूंगर राम गेदर व प्रहलाद टाक ने अपने संबोधन में कहा कि यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन जैसे संगठित व सशक्त मंच के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में समाज के सर्वांगीण विकास हेतु प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा पारंपरिक माटी कला के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ समाज के युवाओं को शिक्षा, खेल, राजनीति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ाने का जो प्रयास किया जा रहा है, वह अनुकरणीय है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बसन्त चक्रधारी ने अपने उद्बोधन में संगठन की 12 वर्षों की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने बताया कि यह संस्था अब देश के लगभग सभी राज्यों में जिला एवं तहसील स्तर पर सक्रिय है. संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहना है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं.

विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण ढूढाडा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज समाज को एकजुट होकर आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक सशक्तिकरण की ओर बढ़ना चाहिए. उन्होंने माटी कला को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़कर इसे वैश्विक बाजार में ले जाने के लिए संस्था के प्रयासों की सराहना की. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन प्रजापत ने कहा कि संगठन ने अपने स्थापना के समय से ही युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है. आज संस्था के मंच से निकलकर कई युवा विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं.

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित विधायक गणेशराज बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन समाज के उत्थान हेतु एक अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत कर रही है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के संगठनों की सक्रियता समाज के युवाओं को नई दिशा देती है। वे भविष्य में संस्था के हर सकारात्मक कार्य में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि संगठन का यह 12 वर्ष का सफर संघर्ष, समर्पण और सतत प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनैतिक दल कुम्हार समाज को सख्या के अनुरूप संगठन और सरकार में हमारी हिस्सेदारी देवें प्रजापत ने कहा कि संस्था शिक्षा के प्रचार-प्रसार, पारंपरिक व्यवसाय के संरक्षण, युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने तथा समाज के भीतर राजनीतिक चेतना जगाने में अहम भूमिका निभा रही है.

समारोह में मंच संचालन का दायित्व वीरेंद्र छापोला ने बखूबी निभाया. कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्ध नागरिकों को राजस्थानी साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. इसी क्रम में नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी समारोह में पधारे सभी अतिथियों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. अंत में नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनंतराम ढूढाडा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे. उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन समाज के नव निर्माण, युवा जागरण और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की दिशा में निरंतर अग्रसर है. आने वाले समय में शिक्षा, रोजगार, माटी कला के नवाचार, महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर संस्था की ओर से और भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे.

समारोह का समापन सामूहिक जयघोष एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ. इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए और संगठन की आगामी योजनाओं में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया. भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन की यह आयोजन निःसंदेह समाज में नई ऊर्जा, नई प्रेरणा एवं सकारात्मक संदेश लेकर आया है. आज यह संगठन समाज के लिए एक आदर्श प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य कर रहा है, जिसकी उपलब्धियों पर सम्पूर्ण प्रजापति समाज को गर्व है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग को ले गए थे दवाई दिलाने और कर दिया सामूहिक दुष्कर्म !
Next: खींवसर में नोखा MLA व देहात अध्यक्ष सहित कांग्रेस नेता, स्व. प्रीति कुमारी को दी श्रद्धांजलि !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026
725060622_122307078464023549_1299848719587143338_n
  • Uncategorized

PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

charlineraj_admin June 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा
  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may have missed

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.