Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • हरियाली अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, SDRF और पुलिस रही मुस्तैद
  • Uncategorized

हरियाली अमावस्या पर कोलायत के कपिल सरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, SDRF और पुलिस रही मुस्तैद

charlineraj_admin July 24, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-07-24 at 11.48.42 AM

हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर बीकानेर जिले के कोलायत में गुरुवार को कपिल सरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु घाटों पर जुटने लगे और दिनभर सरोवर के विभिन्न घाटों पर स्नान का सिलसिला जारी रहा। कपिल मुनि मंदिर, पंच मंदिर, बारह महादेव, शनिचर मंदिर और अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था
श्रद्धालुओं की संख्या और संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए थे। कोलायत थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह और पुलिस उप अधीक्षक के निर्देशन में 45 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबलों की अलग टुकड़ी तैनात की गई।

घाट-घाट पर SDRF की तैनाती
राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम भी स्नान के दौरान सक्रिय रही। टीम के प्रभारी इंद्रजीत कुलदीप ने बताया कि सरोवर के प्रमुख घाटों पर जवान लगातार निगरानी में तैनात रहे, ताकि डूबने या अन्य आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

पुलिस व्यवस्था की निगरानी
एएसआई श्रवण कुमार ने पूरे सरोवर परिसर में सुरक्षा ड्यूटी के बिंदुवार ब्योरे की जानकारी दी। शिव मंदिर, पंच मंदिर, तालाब किनारा, तहसील परिसर और पंचायत भवन सहित करीब 20 से अधिक बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात रहा।

गोवंश बना समस्या
श्रद्धा और सुरक्षा के बीच इस बार भी बे-सहारा गोवंश अव्यवस्था का कारण बना। सरोवर परिसर में घूमते गोवंश के कारण एक महिला घायल हो गई, जिसे स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार दिलवाया। ग्राम पंचायत सदस्य बजरंग पंवार ने कहा कि गोवंश की यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, जिसे लेकर अब स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

विधायक की पहल
भाजपा नेता प्रभात सिंह भाटी ने बताया कि सोमवार को हुई एक बैठक में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने प्रशासन को निर्देशित किया था कि धार्मिक अवसर पर किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। इस निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कातरा कीट प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंची कृषि विभाग की टीम, रैपिड रोविंग सर्वे कर किसानों को दी सतर्क रहने की सलाह
Next: अतिक्रमण को लेकर जिला कलेक्टर सख्त, NHAI अधिकारियों को जैसलमेर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश, ढाबे पर खड़े ट्रकों का अब होगा ऑनलाइन चालान, PBM के सामने भी नगर निगम हटाएगा अतिक्रमण

Related Stories

collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
IMG-20260815-WA0173(1)
  • Uncategorized
  • आयोजन
  • सार समाचार

डॉ. बी एल स्वामी ने किए श्री द्वारकादीश मंदिर दर्शन लाभ

charlineraj_admin August 15, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर में करेंगे भव्य रोड शो, नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे मुख्यमंत्री
  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर में करेंगे भव्य रोड शो, नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे मुख्यमंत्री
  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता
  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !

You may have missed

793868440_1071437855257843_4952133504025281609_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर में करेंगे भव्य रोड शो, नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे मुख्यमंत्री

charlineraj_admin September 5, 2026
mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.