Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : 26 जुलाई को प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में “कारगिल विजय दिवस”, शौर्य विजय गाथा का स्मरण व राष्ट्रगान गाकर दी जाएगी श्रद्धाजंलि
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : 26 जुलाई को प्रदेशभर के सभी विद्यालयों में “कारगिल विजय दिवस”, शौर्य विजय गाथा का स्मरण व राष्ट्रगान गाकर दी जाएगी श्रद्धाजंलि

charlineraj_admin July 21, 2024 1 minute read
Kargil Vijay Diwas Celebration

Kargil Vijay Diwas Celebration

  • 26 जुलाई को प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस
  • सुबह सवा 11 बजे राष्ट्रगान गाकर कारगिल युद्ध में शहीद वीरों को दी जाएगी श्रद्धाजंलि
  • साथ ही शौर्य विजय गाथा का किया जाएगा स्मरण, वर्ष 1999 में भारत ने पाकिस्तान को दी थी शिकस्त
  • सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों के विद्यार्थी व कार्मिक कारगिल विजय दिवस समारोह में होंगे शामिल
  • कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी, SDMC सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों को भी किया जाएगा आमंत्रित
  • माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने जारी किया आदेश, कहा – युवाओं को ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाना उद्देश्य

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शिक्षा निदेशालय की ओर से आगामी 26 जुलाई को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कारगिल विजय दिवस मनाने के लिए आदेश जारी किया गया है. कारगिल विजय दिवस के दिन प्रदेश के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में सुबह सवा 11 बजे राष्ट्रगान गाकर वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद वीरों को श्रद्धाजंलि दी जाएगी. साथ ही इस दौरान शौर्य विजय गाथा का स्मरण भी किया जाएगा. इस दौरान सभी विद्यालयों के विद्यार्थी व कार्मिक समारोह में शामिल होंगे. वहीं कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थी, SDMC सदस्य एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाएगा.

Kargil Vijay Diwas Celebration

 

शिक्षा निदेशालय बीकानेर के माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर कहा कि युवाओं को ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करवाने के उद्देश्य से कारगिल विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि विश्व, देश एवं राज्य स्तर पर विभिन्न दिवसों का आयोजन निर्धारित तिथिनुसार करते हुए, उक्त दिन घटित ऐतिहासिक घटनाओं को याद किया जाता है. इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों के माध्यम से सम्बन्धित दिन के महत्व को युवाओं/भावी पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत कर विश्व, देश एवं राज्य के पूर्व इतिहास से परिचय करवाया जाता है. इन दिवसों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं / भावी पीढ़ी को सम्बन्धित क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत करने के साथ ही जागरूक किया जाना होता है.

Kargil Vijay Diwas Celebration

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि वर्ष 1999 के संघर्ष में भारत की सेना ने पाकिस्तान की सेना को हराया था. इस युद्ध में भारत की विजय के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित करने के लिए राज्य के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों के कार्मिकों द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा. जिसमें 26 जुलाई को प्रातः 11.15 बजे सामूहिक रूप से “राष्ट्रगान गाकर कारगिल युद्ध में शहीद देश के वीरों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए इस शौर्य विजय गाथा का स्मरण किया जाना है. उक्त कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों, एसडीएमसी सदस्यों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों को भी आमन्त्रित करने व कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आंगतुकों की प्रविष्टि शाला दर्पण भी की जानी सुनिश्चित करने के लिए संबधित विद्यालयों को निर्देशित किया गया है. साथ ही इस आयोजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए भी कहा गया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : गुरु पूर्णिमा पर मोहता चौक में लालजी गुरुजी के निवास पर श्रद्धालुओं की भीड़, गुरु पूर्णिमा पर्व का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व – लालजी गुरुजी
Next: बीकानेर : रोडवेज बस व पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, पिकअप चालक की मौके पर ही मौत, लूणकरणसर में NH 62 हुआ हादसा

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.