Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • दिल्ली : चुरू सांसद राहुल कस्वां ने सुजानगढ़ के लिए मांगा केन्द्रीय विद्यालय, शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दिया जवाब
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

दिल्ली : चुरू सांसद राहुल कस्वां ने सुजानगढ़ के लिए मांगा केन्द्रीय विद्यालय, शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दिया जवाब

charlineraj_admin July 22, 2024 1 minute read
Rahul Kaswan's question in Lok Sabha

Rahul Kaswan's question in Lok Sabha

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – 18वीं लोकसभा का प्रथम बजट सत्र की शुरुआत के दौरान प्रश्नकाल में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने प्रदेश में शिक्षा की स्थिति को लेकर सवाल उठाया. साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र के सुजानगढ़ में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि बीते 10 सालों में केन्द्रीय विद्यालय खोलने की संख्या बहुत कम रही है. साथ ही उन्होंने हाल राजस्थान को नए विद्यालय नहीं देने की भी बात कही. सांसद राहुल कस्वां के सवालों का केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी ने जवाब दिया.

चूरू सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि देश में 15 अगस्त 1963 को पहला केंद्रीय विद्यालय खोला गया था. इसके बाद आज तक पूरे देश में करीब 1,253 केंद्रीय विद्यालय खोले गए हैं. बीते पांच सालों की अगर बात करें तो 48 नए स्कूल खुले, जिसमें से राजस्थान को मात्र दो स्कूल मिले हैं. जिस स्पीड से पिछले 56 साल में स्कूल खुले यानी करीब 22 स्कूल प्रति साल खुलते गए.

राहुल कस्वां ने कहा कि बीते पांच साल में मात्र दो स्कूल प्रति साल खुले. ऐसे में एक तो स्कूल खुलने की स्पीड बहुत कम हुई और जो गाइडलाइन बनाई गई थी, वो 1963 के हिसाब से बनाई गई थी. आज का बदलता हुआ वक्त है और आपकी ही सरकार एक लाख से ऊपर आबादी वाले शहरो को अमृत सिटीज नाम से विकसित कर रही है. क्या सरकार अपनी नीति में परिवर्तन लाएगी और एक लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों जैसे सुजानगढ़ में स्कूल खोलने का कोई प्रावधान रखती है.

Rahul Kaswan's question in Lok Sabha

उन्होंने कहा कि यहां  केंद्रीय विद्यालय सिर्फ चूरू में है, वहां से सुजानगढ़ की दूरी डेढ़ सौ किलोमीटर पड़ती है. ऐसे में हम चाहते हैं कि हम उन सिटीज को टारगेट करें जहां एक लाख से ऊपर आबादी है. कस्वां ने कहा कि क्या सुजानगढ़ को आप प्राथमिकता देंगे? वहीं  सेंट्रल इंस्टीट्यूशन हायर लर्निंग को लेकर कहा कि उसके 12 स्कूल देशभर में खोले गए हैं. इसमें राजस्थान को एक भी स्कूल नहीं मिला. यह एक अच्छी शुरूआत है ऐसे में क्या आ इसकी शुरूआत सुजानगढ़ से करना चाहेंगे.

Rahul Kaswan's question in Lok Sabha

राहुल कस्वां के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि पूरे देश में 1,253 केंद्रीय विद्यालय खुले हैं और छह साल के दशक में चाहे एकेडमिक परफॉर्मेंस हो या किसी भी मानक को आप देखेंगे तो दूसरी संस्थाओं को पास कर रहा है. राजस्थान के सुजानगढ़ के संबंध में राहुल कस्वां ने सवाल पूछा तो सुजानगढ़ को लेकर अभी हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं पेश हुआ है. और इसकी एक पुरानी प्रक्रिया है जिसे हमें फॉलो करना पड़ता है.

जयंत चौधरी ने कहा कि इसकी एक प्रकिया है और उस नीति के तहत केंद्रीय विद्यालय का फैसला लिया जाता है. उसके कुछ मानक भी हैं, पहले तो हमें राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होना चाहिए. साथ-साथ प्रोजेक्ट मूड में भी केंद्रीय  विद्यालय का निर्माण किया जाता है, जो 12 केंद्रीय विद्यालय का जिक्र सांसद कर हैं वो प्रोजेक्ट मूड में भी हुए हैं.

उन्होंने कहा कि राजस्थान हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है और आगे भी केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से वहां जो हमारी संस्थाएं हैं उनकी देखरेख में उनकी व्यवस्थाओं को लेकर हम निरंतर हम काम करते हैं. हमारी नीति में जो मुख्य प्रावधान है कि किस हिसाब से केंद्रीय विद्यालय स्थापित होगा. उनमें पहले तो प्रस्ताव आना चाहिए. जमीन आवंटित होनी चाहिए और टेंपरेरी एकमोडेशन के सुविधा होनी चाहिए, उसके बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लूणकरणसर : दुलमेरा में मां-बेटे की डिग्गी में डूबकर मौत, बारिश में मोटर ढकने गई मां फिसली, बचाने पहुंचा बेटा भी डूबा
Next: बीकानेर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हो प्रभावी मॉनिटरिंग – एडीएम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.