Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हो प्रभावी मॉनिटरिंग – एडीएम
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की हो प्रभावी मॉनिटरिंग – एडीएम

charlineraj_admin July 22, 2024 1 minute read
Bikaner ADM Weekly Review Meeting

Bikaner ADM Weekly Review Meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) उम्मेद सिंह रतनू की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई. उन्होंने शहरी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग हो. निगम के ग्यारह सर्किल्स के लिए ग्यारह अधिकारियों को नियुक्ति करते हुए सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया जाए और रिपोर्ट उपलब्ध करवाई जाए. बरसात की संभावना के मद्देनजर राहत कार्य से जुड़े संसाधन अलर्ट मोड पर रहें. प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्ती की कार्यवाही नहीं करने को गंभीरता से लिया और इसके लिए सघन अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया. डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत और अधिक कार्यवाहियां की जाए, जिससे आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिल सके. उन्होंने मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और चिकित्सा विभाग द्वारा विकसित ओकेडी ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए निर्देशित किया. जिले में खरीफ बुवाई की जानकारी ली और कहा कि किसानों को कम पानी की फसलें लेने के लिए प्रेरित करें.

उन्होंने वन विभाग द्वारा लक्ष्य के अनुसार पौध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और कहा कि यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है. इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं हो. शत-प्रतिशत पौध वितरण किया जाए. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शहरी क्षेत्र में सत्यापन से वंचित लगभग छह हजार लाभार्थियों का सत्यापन मिशन मोड पर करने के लिए नगर निगम और उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया.

बैठक के दौरान बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति, संपर्क पोर्टल के प्रकरणों के निस्तारण सहित अनेक बिंदुओं की समीक्षा की गई. उन्होंने पशु चिकित्सा केन्द्रों में दवाइयों की स्थिति के बारे में जाना. उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग के निर्देशानुसार पात्र उपभोक्ताओं को घर बैठे राशन सामग्री मिले. इसके लिए विभाग स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग हो.

इस दौरान बीस सूत्री तथा पंद्रह सूत्री कार्यक्रम से जुड़ी बैठकें भी हुई। अतिरिक्त कलक्टर ने कहा कि बीसूका से जुड़े सभी विभाग कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्राप्ति सुनिश्चित करें। विभागीय अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण के पंद्रह सूत्रों की समीक्षा की। मदरसों के आधुनिकीकरण और पोषाहार संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : चुरू सांसद राहुल कस्वां ने सुजानगढ़ के लिए मांगा केन्द्रीय विद्यालय, शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने दिया जवाब
Next: बीकानेर : अब घर बैठे जिले के 22 हजार 188 परिवारों को मिल रहा राशन, मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल का हो रहा प्रभावी क्रियान्वयन

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.