Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • AI तकनीक का ऐसा गजब का उपयोग कि बनाया भ्रष्टाचार मुक्त मंत्री, अल्बानिया ने पेश की मिसाल
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

AI तकनीक का ऐसा गजब का उपयोग कि बनाया भ्रष्टाचार मुक्त मंत्री, अल्बानिया ने पेश की मिसाल

charlineraj_admin September 14, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-09-14 at 8.30.13 PM

यूरोपीय देश अल्बानिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने एक ‘AI मंत्री’ की नियुक्ति की हैं. यह कोई इंसान नहीं, बल्कि Pixel और Code से बनी एक वर्चुअल (कृत्रिम) मंत्री हैं. इस AI मंत्री का नाम है डिएला (Diella), जिसका मतलब अल्बानियाई भाषा में “सूरज” होता हैं. अल्बेनियाई प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपनी सोशलिस्ट पार्टी की एक बैठक में नई कैबिनेट में Diella का परिचय कराया. उन्होंने बताया कि Diella को देश में भ्रष्टाचार से निपटने की ज़िम्मेदारी दी गई हैं. पीएम ने कहा कि “Diella मेरी कैबिनेट की पहली सदस्य हैं जो शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से वर्चुअली बनाई गई हैं. बता दें कि अल्बानिया को सबसे भ्रष्ट देश माना जाता है.

अल्बानिया सरकार के आंकड़ों के अनुसार मंत्री पद पर नियुक्त होने से पहले अब तक Diella ने 36,600 डिजिटल दस्तावेज जारी किए हैं और लगभग 1,000 सेवाएं प्रदान की हैं. इस साल की शुरुआत में, प्रधानमंत्री रामा ने कहा था कि अल्बानिया जल्द ही एक डिजिटल मंत्री या यहां तक कि AI प्रधानमंत्री भी देख सकता है, लेकिन बहुत कम लोगों ने सोचा था कि यह दिन इतनी जल्दी आ जाएगा. पूरी दुनिया AI से कोडिंग समेत कई कामों को ऑटोमेट करने की भीड़ में लगी है, जिससे नौकरियों पर संकट गहरा रहा हैं. वहीं दूसरी ओर अल्बानिया ने AI से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक नई मिसाल पेश की हैं. इसे AI तकनीक के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयोग बताया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार मुक्त भविष्य बनने की कोशिशों को सार्थक धरातल मिल सकता हैं.

डिएला को सार्वजनिक निविदाओं से जुड़े सभी निर्णयों की जिम्मेदारी दी गई है. प्रधानमंत्री ने बताया कि निविदा प्रक्रिया में लगने वाला हर सार्वजनिक धन पूरी तरह पारदर्शी होगा और कोई रिश्वतखोरी नहीं होगी. यह वर्चुअल मंत्री शारीरिक रूप से मौजूद नहीं है, बल्कि AI से तैयार की गई है. इस तकनीक का लक्ष्य है कि सरकारी ठेकों में इंसानी दखल और भ्रष्टाचार खत्म हो, जिससे सभी फैसले निष्पक्ष और खुलकर लिए जा सकें.

जनवरी में डिएला को AI-आधारित वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में लॉन्च किया गया था. यह पारंपरिक अल्बानियाई पोशाक पहने महिला जैसी दिखती है और ई-अल्बानिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को सेवाएं दिलाने में मदद करती है. अब तक डिएला ने 36,600 डिजिटल दस्तावेज जारी करने और लगभग 1,000 ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने में सहायता की है. इससे नागरिकों को सरकारी कामकाज के लिए दफ्तरों में जाने की जरूरत कम हुई और समय की बचत भी हुई.

हांलाकि अल्बानिया सरकार ने अभी यह नहीं बताया कि डिएला पर मानवीय निगरानी कैसे रखी जाएगी या तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में क्या कदम उठेंगे. अल्बानिया लंबे समय से भ्रष्टाचार और अपराध की समस्याओं से जूझ रहा है. प्रधानमंत्री रामा 2030 तक 28 लाख आबादी वाले इस देश को यूरोपीय संघ में शामिल करना चाहते हैं. यूरोपीय संघ में सदस्यता पाने के लिए भ्रष्टाचार पर सख्ती और पारदर्शिता जरूरी है, जिसे डिएला की नियुक्ति से पूरा करने की कोशिश हो रही है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर से सूरत जा रही थी बस बीच रास्ते पलटी, हादसे में एक की मौत, 25 यात्री हुए घायल, नशे में बताया जा रहा चालक
Next: रामनिवास कूकणा द्वारा आयुष्मान हार्ट अस्पताल के खिलाफ दिए जा रहे धरने का 5वां दिन, उच्च स्तरीय जांच की मांग, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.