Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • कोलायत पुलिस ने मंदिर चोरी और बोलेरो चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • अपराध
  • सार समाचार

कोलायत पुलिस ने मंदिर चोरी और बोलेरो चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

charlineraj_admin September 19, 2025 1 minute read
img_1748718048525_390

बीकानेर जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरियों का पर्दाफाश करते हुए कोलायत पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. थानाधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने अथक प्रयासों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मोटाराम पुत्र नरुराम जाति नायक उम्र 55 वर्ष निवासी प्रेम नगर, खींवसर हाल डकोसी थाना सदर नागौर तथा राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र धन्नाराम जाति नायक उम्र 30 वर्ष निवासी कूकणों की ढाणी, अलाय थाना श्रीबालाजी हाल बासनी थाना सदर नागौर शामिल हैं.

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2025 को गडियाला गांव स्थित प्राचीन करणी माता मंदिर में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर 18 चांदी के छत्र, करणी माता की चांदी की मूर्ति तथा दानपेटी से नकदी चोरी कर ली थी, जिस पर प्रकरण संख्या 123/2025 दर्ज किया गया था. इसके बाद 4 सितम्बर 2025 को कस्बा कोलायत से एक बोलेरो वाहन चोरी की वारदात भी सामने आई थी, जिस पर प्रकरण संख्या 154/2025 पंजीकृत किया गया. इन दोनों ही मामलों की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने टीम का गठन किया और लगातार मानवीय आसूचना के साथ-साथ तकनीकी पहलुओं का गहन विश्लेषण किया गया.

पुलिस की मेहनत रंग लाई और संदिग्धों को दबोचकर गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई मंदिरों में नकबजनी करने की बात स्वीकार की, जिनमें नोखड़ा माताजी मंदिर, लोहिया नखत बना मंदिर, हदां क्षेत्र के अन्य मंदिर, गडियाला माताजी मंदिर, चारणवाली स्थित नखत बन्ना मंदिर तथा बोलेरो वाहन चोरी की घटनाएं शामिल हैं. इस खुलासे में थानाधिकारी लखवीर सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया. एचसी लखपत सिंह, कानि अन्नाराम, कानि अनिल कुमार, कानि शेषाराम ने अहम भूमिका निभाई. खास तौर पर अन्नाराम ने तत्परता और सूझबूझ से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए, जिनकी बदौलत पुलिस सफलता के करीब पहुंच सकी.

कोलायत पुलिस की इस उपलब्धि से क्षेत्र में राहत की भावना व्याप्त है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक गहरा हुआ है. ग्रामीणों और कस्बे के नागरिकों ने पुलिस की इस उल्लेखनीय सफलता की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और पूरी टीम का आभार जताया है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: यूथ कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” विशाल समागम व पैदल मार्च, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब भी शामिल !
Next: बीकानेर में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव, सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं द्वारा स्वागत !

Related Stories

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा
  • जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !
  • मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता
  • बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल
  • बीकानेर में भाजपा सूची का काउंटडाउन, यही होगी सूची, प्रत्याशियों को किए जा रहे फोन, बीकानेर नगर निगम के 80 में से 58 वार्डों में नाम आए सामने, अब 22 पर टिकी निगाहें, वार्ड 50 में नाम संभावित, वार्ड 63 में दो नाम ; शेष वार्डों को लेकर बढ़ी सियासी उत्सुकता

  • बीकानेर नगरीय निकाय आम चुनाव, मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ निकली साइकिल रैली, जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • बीकानेर निकाय चुनाव: भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी साधेगी वाल्मीकि समाज? टिकट को लेकर बढ़ा सियासी सस्पेंस
  • नापासर में पुलिस टीम पर हमला, वांछित हिस्ट्रीशीटर को बदमाश जबरन छुड़ा ले गए
  • बीकानेर में पकड़ी संदिग्ध बांग्लादेशी महिला, पिछले 8 महीनों से भारत में, जांच में जुटी एजेंसियां !
  • बीकानेर संभाग की टिकटों के लिए जयपुर में भाजपा का मंथन, मुख्यमंत्री-प्रदेशाध्यक्ष की बैठक !

You may have missed

mahavir-ranka_1688017436
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में महावीर रांका की जगह विशाल गोलचा को टिकट, वार्ड 75 में एनवक्त पर बदला भाजपा का प्रत्याशी, सियासी गलियों में जबरदस्त चर्चा

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीूffgfg
  • Uncategorized

जयदयाल डूडी की जीते, बीकानेर कच्ची आढ़त संघ के चुनाव में दूसरी बार बने अध्यक्ष !

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgdीीू
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

मौत को मात देकर लौटी 82 वर्षीय माताजी, डॉ. बी.एल. स्वामी बने जीवनदाता

charlineraj_admin August 31, 2026
collagegfdgd
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर निकाय चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिखा जबरदस्त चुनावी माहौल

charlineraj_admin August 31, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.