
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सारिका सिंह बीकानेर में, बीकानेर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित नारी न्याय सम्मेलन एवं पदभार ग्रहण समारोह में हुई शामिल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ को पदभार करवाया ग्रहण, अन्य पदाधिकारियों ने भी पदभार संभाल वोट चोरी के मुद्दे पर एकजुट रहने का किया आह्वान, कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. चयनिका उनियाल, पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, कांग्रेस महासचिव डॉ. राजेन्द्र मूंड, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल, कांग्रेस नेता मकसूद अहमद, चेतना चौधरी, कृष्णा व्यास, अरविंद मिड्डा, शब्बीर अहमद सहित कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में महिलाएं रही मौजूद, महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने शशिकला राठौड़ सहित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती में जुटने का किया आह्वान, शशिकला राठौड़ ने कहा – महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी के वोट चोरी मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने का करेंगे काम.