Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी बदमाश संजय जाट गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद, मर्डर केस में था वांछित
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इनामी बदमाश संजय जाट गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद, मर्डर केस में था वांछित

charlineraj_admin October 19, 2025 1 minute read
Screenshot-2025-10-19-161625

राजस्थान में संगठित अपराध के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई (IPS) के निर्देशन में पनियाला थाना टीम और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंग से जुड़े अंतर्राज्यीय अपराधी संजय जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 अवैध हथियार और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी पर ₹25,000 का इनाम घोषित था. पुलिस ने इस कार्रवाई में बोलेरो कैंपर सहित विदेशी पिस्टल, देशी पिस्टल और कट्टे जब्त किए गए.

अंतर्राज्यीय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है संजय जाट, हथियारों का मिला जखीरा
गिरफ्तार आरोपी संजय जाट (24) पुत्र सुनील जाट निवासी कालबा थाना नांगल चौधरी, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) है. पुलिस के अनुसार, वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हरि बॉक्सर गैंग से जुड़ा हुआ है तथा थाना बानसूर के बहुचर्चित सुनील उर्फ टुल्ली मर्डर केस में वांछित था. पुलिस ने आरोपी संजय जाट से 01 विदेशी पिस्टल (ब्रेटा मेड इन इटली), 06 जिंदा कारतूस और 02 मैगजीन, 07 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे, 01 पचफेरा और 14 जिंदा कारतूस सहित कुल 12 हथियार और 20 कारतूस व एक बिना नंबर की बोलेरो कैंपर वाहन जब्त कर पुलिस ने हथियार सप्लाई नेटवर्क पर करारा प्रहार किया.

सुनियोजित कार्रवाई में पुलिस का बेहतरीन समन्वय
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी राजेंद्र बुरड़क के मार्गदर्शन में हुई. टीम का नेतृत्व थानाधिकारी रणवीर सिंह (पनियाला) ने किया. पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर आरोपी को बिंजाहेड़ा रोड से गिरफ्तार किया. टीम में हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, देवेंद्र तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र, विक्रम सिंह, संजय धनखड़, सत्यपाल, मनोज, प्रवीण, अल्केश, राजेश, सुरेश कुमार, देशराज सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे.

संगठित अपराध के खिलाफ सख्ती जारी – देवेंद्र कुमार बिश्नोई
एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर से जारी विशेष अभियान का हिस्सा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर लगातार प्रहार जारी रहेगा, अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को करारा झटका दिया है. पुलिस ने न सिर्फ एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया बल्कि अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला को भी ध्वस्त किया है, जिससे क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर आ रही बस सिरोही में भीषण सड़क हादसे का शिकार, कार पर पलटी सूरत से आ रही निजी बस, तीन लोग गंभीर घायल !
Next: हादसे का शिकार होते-होते बची बुजुर्ग महिला, RPF जवान ने तेजी से झपट कर बचाई जिंदगी !

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
IMG-20260416-WA0018
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.