Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • बीकानेर के व्यापारी व मुनीम के हत्यारे गिरफ्तार, जैसलमेर पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV खंगाल किया काबू, 600 किलोमीटर घूमे 50 पुलिसकर्मी
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर के व्यापारी व मुनीम के हत्यारे गिरफ्तार, जैसलमेर पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV खंगाल किया काबू, 600 किलोमीटर घूमे 50 पुलिसकर्मी

charlineraj_admin October 23, 2025 1 minute read
ee709b78-817d-4eec-b553-632d1272f4d6_1761219201956

जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इलाके में कुछ दिन पहले बीकानेर निवासी व्यापारी और उसके मुनीम की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद आरोपी व्यापारी की कार और नगदी लेकर फरार हो गए थे. जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से एक आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह, निवासी पंजाब के नाम से की, और उसे हरियाणा से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है पुलिस की स्पेशल टीम के 50 पुलिस कर्मियों ने 600 किमी एरिया में 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल कर तकनीकी मदद से हत्यारे को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पुलिस ह्त्या में शामिल अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है. हत्या पैसों के लेनदेन को लेकर होना बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है.

हत्या के पीछे लूट की मंशा की संभावना
जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया – आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं. उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ाई जा रही है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. जांच में अभी कई पहलू खंगाले जा रहे हैं, जिनमें आरोपी का स्थानीय संपर्क भी शामिल है. गुरप्रीत सिंह से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कब और कहाँ बनी थी, और स्थानीय स्तर पर किसने मदद की. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही मामले में पूरी साजिश का पर्दाफाश कर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

मामला 20 अक्टूबर की रात का है, जब मोहनगढ़ मंडी के बाहर बीकानेर के व्यापारी मदनलाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवंतराम की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. दोनों का शव अगले दिन उनकी दुकान के बाहर ही मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 21 अक्टूबर को मदनलाल के बेटे पंकज कुमार सारस्वत ने मोहनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया गया कि अज्ञात लोगों ने उनके पिता और मुनीम की हत्या कर दी और कार व नगदी लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मौके से खून के निशान, जूतों के प्रिंट और वाहन के टायरों के निशान जैसे कुछ अहम साक्ष्य जुटाए गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया. टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार को दिया गया. टीम ने तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की. पुलिस ने 600 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. कई जगहों पर व्यापारी की ऑल्टो कार को गुजरते हुए देखा गया. पुलिस को एक ढाबे के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में घटना वाली रात एक सफेद ऑल्टो कार दिखाई दी. नंबर प्लेट धुंधली थी, लेकिन वीडियो को क्लियर करने के बाद पुष्टि हुई कि वह व्यापारी मदनलाल की ही गाड़ी थी. इसके बाद पुलिस ने उस गाड़ी की मूवमेंट को ट्रैक करने की कोशिश की. जांच में पता चला कि कार जैसलमेर से निकलकर हनुमानगढ़ दिशा में गई थी. रास्ते में कई टोल नाकों और पेट्रोल पंपों की फुटेज भी खंगाली गई.

गुरप्रीत सिंह आया पुलिस के रडार पर !

हनुमानगढ़ के एक पेट्रोल पंप की फुटेज में एक युवक कार में पेट्रोल भरवाता नजर आया. उसकी पहचान गुरप्रीत सिंह, निवासी पंजाब के रूप में हुई. पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल्स की जांच की तो कई संदिग्ध लोकेशन और संपर्क सामने आए. जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से दो दिन पहले गुरप्रीत सिंह जैसलमेर में रुका था और एक मोबाइल सिम खरीदी थी. यह सिम कार्ड वारदात की रात तक सक्रिय पाया गया. इन तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गुरप्रीत को मुख्य संदिग्ध माना. पुलिस को सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह हरियाणा के सिरसा इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद एसआईटी ने स्थानीय पुलिस की मदद से वहां दबिश दी और उसे हिरासत में लिया. गुरप्रीत के पास से लूटी हुई ऑल्टो कार, कुछ नकदी और खून के धब्बों वाले कपड़े बरामद किए गए हैं.

मामले में पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों की पहचान लगभग तय कर ली है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है. उनकी तलाश में पुलिस की टीमें राजस्थान और पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही हैं. मोहनगढ़ में व्यापारी मदनलाल के मकान व दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा था. जिन लोगों को उसने काम दिया था, उन्होंने आधा काम कर लिया था, लेकिन जैसे व्यापारी चाह रहा था वैसा काम नहीं हुआ. इससे व्यापारी ने बीच में ही काम रुकवा दिया और कहा कि काम पसंद नहीं आया है. आसपास के लोगों के अनुसार जितना काम किया था उतने पैसे भी उनको दे दिए थे, लेकिन उनकी डिमांड पूरी राशि की थी. इसी को लेकर विवाद था.

व्यापारी से हुई थी ठेकेदार व मजदूर की कहासुनी
मंडी व्यापारियों के अनुसार दो-चार दिन पहले ठेकेदार व मजदूर जो पंजाब के लगते थे वे लोग मंडी में मदनलाल की दुकान पर आए थे वहां उनके साथ कहासुनी भी हुई थी. व्यापारी का जिन लोगों से विवाद चल रहा था. वे लोग रामपुरा मोहनगढ़ में रहते थे. आसपास के लोगों ने 20 अक्टूबर को दिन में उन्हें देखा भी था, लेकिन उस रात के बाद से वे गायब है. पुलिस ने भी उनकी तलाशी के लिए चार अलग अलग टीमें बीकानेर, श्रीगंगानगर व पंजाब के लिए रवाना की है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पकड़े गए चोर, माल किया बरामद, महाजन के अरजनसर में 30 लाख रु. व सोने-चांदी के गहने चोरी की वारदात को दिया था अंजाम
Next: होटल के कमरे में लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.