Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाला एवं समाज के हर वर्ग को मजबूती देने वाला बजट – अर्जुन राम मेघवाल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि की ओर ले जाने वाला एवं समाज के हर वर्ग को मजबूती देने वाला बजट – अर्जुन राम मेघवाल

charlineraj_admin July 23, 2024 1 minute read
Union Minister Arjunram Meghwal on Budget

Union Minister Arjunram Meghwal on Budget

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – केन्द्र की मोदी सरकार 3.0 के पहले पूर्ण बजट को लेकर बीकानेर सांसद व केन्द्रीय विधि एवं न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की. उन्होंने इस बजट को देश के विकास को नई ऊंचाई देने वाले सर्वस्पर्शी व सर्वसमावेशी बजट बताया. केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के बजट को समाज के हर वर्ग के सशक्तीकरण की यात्रा की निरंतरता का बजट बताया.

उन्होंने कहा कि बजट में कौशल विकास, रोजगार, एमएसएमई, मैन्यूफैक्चरिंग, दलित, पिछड़े व मध्यम वर्ग की प्रगति के नए आयामों पर बल दिया गया है. वित्त मंत्री ने अपने भाषण की शुरूआत में ही युवा, गरीब, महिला एवं अन्नदाता (किसान) के विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया. रोजगार सृजन की दिशा में Employment Linked Incentive (ELI) Scheme, 1 करोड़ जवानों को इंटर्नशिप योजना, बिना गारंटी के मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने का निर्णय बेहद स्वागतयोग्य है.

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि विकसित राजस्थान की संकल्पना को ध्यान में रखकर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के उपरांत केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया यह लोक कल्याणकारी बजट बीकानेर सहित पूरे राजस्थान प्रदेश में डबल इंजन सरकार की विकास को लेकर प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट है. ग्रामीण क्षेत्र में Infrastructure विकास को लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण हो, प्रधानमंत्री आवास योजना में 3 करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य हो, या पोटाश उत्खनन के परिप्रेक्ष्य में महत्वपूर्ण खनिजों के घरेलू उत्पादन व Recycling के लिए Critical Mineral Mission को शुरू करना हो.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भू-आधार कार्ड आवंटन करने के नवाचार हों, सोलर ऊर्जा उत्पादन करने के क्षेत्र में उपयोग किए जाने वाले सोलर सेल व पैनल को कस्टम ड्यूटी से Exempt करना हो, पीएम सूर्यघर योजना, Vegetable Production Cluster व Supply Chain सुदृढ़ करने की योजना हो, 100 शहरों में राज्य सरकार व निजी क्षेत्र के सहयोग से Investment-ready “plug and play” Industrial Park बनाने की योजना हो, एमएसएमई व पारंपरिक कारीगरों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में अपने उत्पादों को पहुंचाने के लिए पीपीपी मोड में ई-कामर्स निर्यात केन्द्र स्थापना करने का निर्णय हो, ऐसी अनेक बजटीय प्रावधानों से बीकानेर क्षेत्र के कारीगरों, औद्योगिक विकास व ग्रामीण भागों में विशेष फायदा होने वाला है.

साथ ही केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि विकसित भारत की दिशा में नौ बजटीय प्राथमिकताओं यथा कृषि में उत्पादकता और अनुकूलनीयता, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण, समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय, विनिर्माण और सेवाएं, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, अवसंरचना, नवाचार, अनुसंधान और विकास और अगली पीढ़ी के सुधारों को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट निश्चित रूप से मील का पत्थर साबित होगा. देश के सभी वर्गों की आशा-आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाले इस बजट से न केवल आर्थिक विकास को गति मिलेगी अपितु विकास की गति को निरंतरता भी मिलेगी.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : किसानों को तोहफा, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं को सशक्त करने वाला बजट – सिद्धि कुमारी
Next: बीकानेर : आमजन को थी अच्छे दिन की आस, सरकार ने फिर बजट से कर दिया निराश – पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र गहलोत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.