प्रदेश में पड़ रही भयंकर गर्मी और लू के बीच एक राहत भरी खबर है! जहाँ एक तरफ जैसलमेर का पारा 46.4 डिग्री तक पहुँच गया है, वहीं अब मौसम में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. गर्मी का कहर: जैसलमेर में दिन का सर्वाधिक तापमान 46.4°C दर्ज किया गया. वहीं फलोदी और संगरिया में रात का न्यूनतम तापमान भी 32°C तक पहुँच गया है.
मौसम लेगा करवट :
मौसम केंद्र के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं का प्रभाव भी बढ़ने वाला है.
आंधी-बारिश का अलर्ट :
मंगलवार से अगले 4 दिनों तक दोपहर के बाद कई हिस्सों में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने, मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है. मिलेगी राहत-इस बारिश और आंधी के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को इस झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. गर्मियों में अपना ध्यान रखें और मौसम के बदलावों के लिए तैयार रहें !
