Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • ट्रेंडिंग
  • PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

PBM से राहतभरी खबर, स्वस्थ होकर प्रसूता राहिला डिस्चार्ज, दूसरी प्रसूताएं भी तेजी से हो रही रिकवर

charlineraj_admin June 17, 2026 1 minute read
725319305_122307081428023549_1073987962385444472_n

बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पीबीएम अस्पताल से जुड़ी प्रसूताओं के उपचार मामले में राहतभरी और सकारात्मक खबर सामने आई है. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आईसीयू में भर्ती छह प्रसूताओं में से दो को स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इनमें प्रसूता राहिला को मंगलवार को सफल उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं एक अन्य प्रसूता को भी स्वस्थ होने पर अस्पताल से घर भेजा जा चुका है.

राहिला की स्थिति भर्ती के समय काफी गंभीर थी. उसका हीमोग्लोबिन मात्र 6 ग्राम प्रति डेसीलीटर था तथा यूरिन आउटपुट लगभग शून्य था. स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में गहन उपचार दिया गया. उपचार का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि उसका यूरिन आउटपुट बढ़कर लगभग 3500 मिलीलीटर प्रतिदिन तक पहुंच गया तथा हीमोग्लोबिन बढ़कर 8.2 ग्राम प्रति डेसीलीटर हो गया. भर्ती के समय उसे सांस लेने में परेशानी थी और फेफड़ों में पानी भरने की समस्या भी थी, जो अब पूरी तरह नियंत्रित हो चुकी है. चिकित्सकों ने उसके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अन्य दो प्रसूताओं की स्थिति में भी लगातार सुधार हो रहा है और यदि यही प्रगति बनी रही तो आगामी दो-तीन दिनों में उन्हें भी डिस्चार्ज किया जा सकता है. वहीं आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर उपचाराधीन दो मरीजों की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे निगरानी रखे हुए है और उन्हें सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.

विशेषज्ञ डॉक्टर्स कि मेहनत ला रही रंग
एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार सहित विशेष चिकित्सकीय टीम लगातार मरीजों की मॉनिटरिंग कर रही है. इस टीम में अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. रेखा आचार्य एवं डॉ. नीति शर्मा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष खजोटिया, डॉ. सुमन बुडानिया, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र फलोदिया, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. खेताराम शर्मा तथा निश्चेतन विभाग से डॉ. विशाल एवं श्वसन रोग विभाग के डॉ. रवि चांडक के साथ मेडिसिन आईसीयू स्टाफ, पोस्ट कोविड आईसीयू स्टाफ, डायलिसिस यूनिट स्टाफ एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की संयुक्त टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है. अस्पताल में उपचाराधीन प्रसूताओं के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से परिजनों ने राहत की सांस ली है और चिकित्सा टीम के प्रयासों की सराहना की है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: PBM ट्रॉमा सेंटर में रात्रिकालीन सोनोग्राफी सुविधा शुरू करने की मांग, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल
Next: अब सप्ताह में 2 दिन बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा, बीकानेर जिला उद्योग संघ ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का जताया आभार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026

Recent Posts

  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती

  • राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे, नोटिफिकेशन जारी, एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाएं विश्वविद्यालय : राज्यपाल हरि भाऊ बागडे
  • राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित
  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.28.49 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.