Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • Uncategorized
  • विपक्ष को हमारा काम नहीं दिखता, कांग्रेस से ज्यादा काम 12 साल में हुए – अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा – मोदी जी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा हमारा देश
  • Uncategorized

विपक्ष को हमारा काम नहीं दिखता, कांग्रेस से ज्यादा काम 12 साल में हुए – अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा – मोदी जी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा हमारा देश

charlineraj_admin June 14, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-06-14 at 12.48.11 PM (1)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के 12 साल, विकास के 12 साल, जनकल्याण के 12 साल एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” के तहत भाजपा बीकानेर देहात द्वारा प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन भाजपा संभाग कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में किया गया. सम्मेलन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे.

अपने संबोधन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए देश के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज करोड़ों गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त गैस कनेक्शन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, मुफ्त राशन और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। मेघवाल ने कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, वंदे भारत ट्रेन, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और जी-20 की सफल मेजबानी जैसी उपलब्धियों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अवश्य साकार होगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन व्यवस्था स्थापित हुई है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज किसान, युवा, महिला, गरीब, श्रमिक और मध्यम वर्ग सभी के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त शासन देकर जनता का विश्वास जीता है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, तीन तलाक समाप्त करने, राम मंदिर निर्माण, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश को नई दिशा दी है। भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।

विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं, कारीगरों, श्रमिकों एवं स्वरोजगार से जुड़े वर्गों को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न कार्यक्रमों से लाखों लोगों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का स्वर्णिम काल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज देश में विकास की नई संस्कृति स्थापित हुई है और भारत विश्व मंच पर सशक्त नेतृत्व के रूप में उभरा है। पंचारिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्त पदाधिकारियों—प्रदेश महामंत्री भंवरलाल जांगिड़, प्रदेश संयोजक अशोक भाटी, प्रदेश प्रवक्ता महावीर चारण एवं मुरलीधर सैन का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी, कुम्भनाथ सिद्ध, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, जसवंत दहिया, मोहन ढाल, मंत्री भरत सुथार, राजाराम ओझा, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, महेंद्र ढाका, रतन सिंह, मानमल शर्मा, सी.आर. चौधरी, सुरेंद्र स्वामी, पूराराम ढाका, निशु लिंबा, श्रवण प्रजापत, अशोक सेन, कोजूराम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दूसरे युवक का भी मिला शव, महाजन-अरजनसर नहर हादसे में डूबे थे दो युवक
Next: विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की प्रेस वार्ता

Related Stories

WhatsApp Image 2026-08-08 at 4.26.25 PM
  • Uncategorized

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp Image 2026-07-04 at 11.15.58 AM
  • Uncategorized

राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां कल बीकानेर प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

charlineraj_admin July 4, 2026
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.56.14 PM
  • Uncategorized

IPS दीपक गहलावत गिरफ़्तार, ₹3 करोड़ की रिश्वत मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई !

charlineraj_admin July 1, 2026

Recent Posts

  • नोखा में गुरु रविदास जयंती पर ‘कलश रज वंदन यात्रा’ स्वागत समारोह, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – उनका जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए रहेगा सदैव प्रेरणादायी
  • बीकानेर में सार्वजनिक भवनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच और अंबेडकर भवन के किराए में बढ़ोतरी को लेकर जताया विरोध, कहा – जिला प्रशासन तत्काल वापस ले बढ़े हुए किराए
  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास

Recent Posts

  • नोखा में गुरु रविदास जयंती पर ‘कलश रज वंदन यात्रा’ स्वागत समारोह, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – उनका जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए रहेगा सदैव प्रेरणादायी
  • बीकानेर में सार्वजनिक भवनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच और अंबेडकर भवन के किराए में बढ़ोतरी को लेकर जताया विरोध, कहा – जिला प्रशासन तत्काल वापस ले बढ़े हुए किराए
  • प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा
  • नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने नौरंगदेसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का किया लोकार्पण, कहा – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से हो रहा विकास
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सभा स्थल का लिया जायजा, मुख्यमंत्री के आगमन से मेघासर में उत्सव जैसा माहौल – श्याम पंचारिया, मुख्यमंत्री की जनसभा ऐतिहासिक होगी – अंशुमान सिंह भाटी
  • बीकानेर में दुर्गादास सर्किल के सौंदर्यीकरण को लेकर नगर निगम की उदासीनता पर क्षत्रिय सभा नाराज, 13 अगस्त को मनाई जाएगी वीर दुर्गादास राठौड़ की 388वीं जयंती
  • राजस्थान के हस्तांतरित 37 औद्योगिक क्षेत्रों के अधिकार रीको को सौंपे, नोटिफिकेशन जारी, एनओसी और भूखंडों की प्रक्रिया समेत सभी कार्यों का रास्ता साफ़, रीको क्षेत्रीय प्रबंधक बंसल से पचीसिया ने की चर्चा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित मेघासर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह-2026 के तहत ग्राम संस्थापक मेघोजी महाराज की अश्वारूढ़ प्रतिमा का होगा अनावरण
  • स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित, विद्यार्थियों को बौद्धिक रूप से सशक्त बनाएं विश्वविद्यालय : राज्यपाल हरि भाऊ बागडे

You may have missed

ि्ु्िु्िुंुं्
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

नोखा में गुरु रविदास जयंती पर ‘कलश रज वंदन यात्रा’ स्वागत समारोह, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – उनका जीवन और उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता के लिए रहेगा सदैव प्रेरणादायी

charlineraj_admin August 10, 2026
रु
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में सार्वजनिक भवनों के किराए में बेतहाशा वृद्धि, कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत ने टाउन हॉल, रविंद्र रंगमंच और अंबेडकर भवन के किराए में बढ़ोतरी को लेकर जताया विरोध, कहा – जिला प्रशासन तत्काल वापस ले बढ़े हुए किराए

charlineraj_admin August 10, 2026
WhatsApp Image 2026-08-09 at 9.30.28 AM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

प्रदेश उपाध्यक्ष व नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात, पर्यावरण संरक्षण व सोलर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 9, 2026
WhatsApp Image 2026-08-08 at 8.04.17 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

नाल पुलिस थाने में सीएलजी की बैठक आयोजित, कानून-व्यवस्था व आगामी मेलो पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 8, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.