Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर को स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत मिले 80 करोड़ रुपये, अगले तीन सालों में फेज वाइज होंगे विभिन्न कार्य, JSCL को बनाया कार्यकारी एजेंसी, जिला कलेक्टर ने एक महीने में डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर को स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत मिले 80 करोड़ रुपये, अगले तीन सालों में फेज वाइज होंगे विभिन्न कार्य, JSCL को बनाया कार्यकारी एजेंसी, जिला कलेक्टर ने एक महीने में डीपीआर तैयार करने के दिए निर्देश

charlineraj_admin December 1, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-12-01 at 5.08.27 PM

बीकानेर मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 अंतर्गत बीकानेर शहर को क्लीन एवं ग्रीन इको सिटी बनाने को लेकर स्मार्ट सिटी योजना में 80 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ है. स्मार्ट सिटी को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक हुई. जिसमें जिला कलेक्टर ने संबंधित विभागों से आगामी दो दिन में प्रस्ताव तैयार कर देने के निर्देश दिए हैं. स्मार्ट सिटी योजना को लेकर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिए. वहीं बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने भी प्रस्ताव भिजवाए हैं.

जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को बनाया कार्यकारी एजेंसी
जिला कलेक्टर ने बताया कि बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है. जो एक महीने में डीपीआर तैयार करेगी. एजेंसी के अधिकारी दो दिन बाद बीकानेर आएंगे और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे.

आगामी तीन सालों में फेज वाइज होंगे कार्य
जिला कलेक्टर वृष्णि ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत जिले में आगामी तीन सालों में फेज वाइज काम होंगे. जिसमें हरित अवसंरचना और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना, इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, सौर छत और हरित गतिशीलता समाधान, मुख्य सड़कों के अग्रभाग की मरम्मत के साथ विरासत संपत्तियों का संरक्षण, पारंपरिक पुनर्भरण संरचनाओं को शामिल करते हुए एकीकृत जल विरासत प्रणालियां स्थापित करना, अपशिष्ट से ऊर्जा और खाद बनाने की सुविधाओं का एकीकरण, जलभराव को रोकने के लिए व्यापक जल निकासी नेटवर्क, शहरी लचीलापन बढ़ाने के लिए नीली-हरी अवसंरचना का विकास करना, प्रकृति को प्राथमिकता देते हुए शहरी नियोजन रूपरेखा तैयार करना इत्यादि शामिल है.

बैठक में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के अलावा नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर अपर्णा गुप्ता, बिजली विभाग से एसई के टीए सीताराम चौहान, पीएचईडी से एसई के टीए बलवीर सिंह, रिको एआरएम मोहित सिंघल, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार मीणा, सहायक अभियंता विक्रम बिश्नोई, आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता दीपक माँडन,सहायक अभियंता मनीष बिश्नोई, समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ‘अजेय वॉरियर-25’ भारत-यूके का संयुक्त युद्धाभ्यास संपन्न, महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में दोनों देशों के सैनिकों ने परखा युद्ध कौशल
Next: नहर में अज्ञात व्यक्ति को फेंकने का अंदेशा, रात से पड़ताल में जुटी पुलिस, फैली सनसनी !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.