Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

charlineraj_admin April 15, 2026 1 minute read
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.55.41 PM

बीकानेर प्रवास पर आए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नगरपालिका सभागार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जुड़े नए लाभार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र सौंपे. यहां आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में लाभार्थियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला. खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़ने के पश्चात बड़ी संख्या में लाभार्थी यहां पहुंचे और इस राहत के लिए राज्य सरकार और खाद्य मंत्री का आभार जताया. सभी लाभार्थियों ने खाद्य मंत्री का भव्य अभिनन्दन किया.

सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्पष्ट निर्देश हैं कि मंत्री अपनी विधानसभा सहित समूचे क्षेत्र में जाएं और सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ आमजन की समस्याएं सुनें. उन्होंने कहा कि नोखा उनका ननिहाल है. इस नाते यहां के लोगों के सुख-दुःख में भी वे हमेशा उनके साथ रहेंगे. साथ ही यहां भी विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे. उन्होंने यहां से जुड़ी यादें सांझा की और कहा कि यहां के लोग अपनी प्रत्येक समस्या से उन्हें अवगत करवाएं. इनका समयबद्ध समाधान करवाया जाएगा.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 4 करोड़ 46 लाख लोगों को लाभान्वित किया जा सकता है. उन्होंने खाद्य मंत्री का दायित्व संभाला तो समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ संपन्न लोग भी इसका लाभ ले रहे हैं. इसे ध्यान रखते हुए प्रदेश में 1 नवंबर 2024 को युवक अभियान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि सरकार के इस अभियान से प्रेरित होकर 55 लाख लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ छोड़ तथा 27 लाख में ई-केवाईसी नहीं करवाई. इस प्रकार कुल 82 लाख लोगों पात्र लोगों को लाभ की राह बनी.

मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26 जनवरी 2025 को एनएफएसए का पोर्टल चालू किया. अब तक 81 लाख पात्र लोगों को इससे जोड़ा जा चुका है तथा वर्तमान में भी पोर्टल खुला है. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने बताया कि बीकानेर में 2 लाख 73 हजार लोगों ने स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ छोड़ा तथा अब तक एक लाख 70 हजार लोगों को इसका लाभ दिया जा चुका है. वहीं नोखा में 54 हजार लोगों ने स्वेच्छा से लाभ छोड़ा तो 25 हजार नए नए लाभार्थियों को जोड़ा जा चुका है. उन्होंने बताया कि एनएफएसए में जुड़े लाभार्थियों को गेहूं के अलावा रसोई गैस सिलेंडर, आरोग्य आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज तथा पांच लाख रुपए तक का बीमा भी मिलने लगा है. कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राजस्थान के इस प्रयास को सराहा.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि हाल ही में पेट्रोल-डीजल की वैश्विक किल्लत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेहतरीन मॉनिटरिंग की. वहीं राजस्थान में भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बेहतर प्रयास हुए. आज प्रदेश में 98 प्रतिशत डिलीवरी डीएससी तथा ओटीपी के माध्यम से हो रही है, जो कि देशभर में सर्वाधिक है. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र को विकसित और शिक्षित बनाने की दिशा में सुनियोजित कार्य किया जा रहा है. क्षेत्र में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, अस्पताल तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की वृद्धि की जा रही है.

इस दौरान नोखा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नारायण झवर, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल सियाग, शिवराज जाखड़ और आत्माराम तर्ड आदि ने विचार रखे. कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव, उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़, भूपेंद्र सिंह बीदावत, राजा राम बिश्नोई, मेघ सिंह, जेठू सिंह, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, महेंद्र संचेती, चेतन राम गोदारा और महावीर अरोड़ा सहित नोखा नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहे.

दर्जनों स्थानों पर किया मंत्री गोदारा का स्वागत

पहली बार नोखा पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का रासीसर से नोखा तक दर्जनों स्थानों तक ग्रामीणों ने स्वागत किया. ढोल नगाड़ों और डीजे की घुन के साथ ग्रामीणों ने मंत्री गोदारा को फूलमालाएं पहनाकर भव्य अभिनन्दन किया। आमजन में उनके प्रति उत्साह देखने को बन रहा था। श्री गोदारा ने भी पूरे उत्साह के साथ सभी का अभिवादन स्वीकारा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जानिए आपके घर कब होगी पेयजलापूर्ति, नहरबंदी के चलते की गई है नई व्यवस्था. अब एक दिन छोड़कर आएगा पानी
Next: बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-15 at 8.37.41 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

charlineraj_admin April 15, 2026
673738210_1432229292251416_3421782485603046277_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार

charlineraj_admin April 15, 2026
collageूूेुरुपिप
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

जानिए आपके घर कब होगी पेयजलापूर्ति, नहरबंदी के चलते की गई है नई व्यवस्था. अब एक दिन छोड़कर आएगा पानी

charlineraj_admin April 15, 2026

Recent Posts

  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ
  • जानिए आपके घर कब होगी पेयजलापूर्ति, नहरबंदी के चलते की गई है नई व्यवस्था. अब एक दिन छोड़कर आएगा पानी
  • सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, NDA विधायक दल की बैठक में चुना गया नया नेता

  • लाखों की नकदी के साथ देशनोक में दो लोग पकड़े, नकदी के साथ कार भी जब्त, पुलिस जुटी जांच में !
  • बीकानेर सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा
  • महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल, भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब की जयंती पर विशाल जनसभा आयोजित, केन्द्रीय मंत्री ने नशा मुक्ति अभियान के टी-शर्ट और सशक्त नारी, सशक्त भारत अभियान के बैनर का किया विमोचन
  • जयपुर में विधानसभा–हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियाँ; ईमेल में लिखा—‘3 घंटे में आरडीएक्स से उड़ा देंगे’
  • जिला कलेक्टर ने बीछवाल रिजर्वायर का किया निरीक्षण, गर्मी के मौसम और नहरबंदी के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-15 at 8.37.41 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

charlineraj_admin April 15, 2026
673738210_1432229292251416_3421782485603046277_n
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार

charlineraj_admin April 15, 2026
WhatsApp Image 2026-04-15 at 6.55.41 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

charlineraj_admin April 15, 2026
collageूूेुरुपिप
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

जानिए आपके घर कब होगी पेयजलापूर्ति, नहरबंदी के चलते की गई है नई व्यवस्था. अब एक दिन छोड़कर आएगा पानी

charlineraj_admin April 15, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.