बिहार में नए सीएम सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के साथ ही आधी सरकार ने आकार ले लिया है. आधी इसलिए कि सम्राट चौधरी के साथ डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ली है. यूं समझिए कि बिहार में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की जगह उपमुख्यमंत्री के रूप में विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव होंगे.

JDU ने डिप्टी सीएम 1 और 2 का फॉर्मूला भी बीजेपी की तरह ही नई सरकार में लागू किया है. उपमुख्यमंत्री की ड्राइविंग सीट पर डिप्टी सीएम नंबर 1 विजय कुमार चौधरी आ गए हैं और विजय कुमार सिन्हा की तरह उनका साथ बिजेंद्र प्रसाद यादव देंगे. एक तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने JDU के वारिस भी करीब-करीब तय कर दिए हैं. माना जा रहा है कि निशांत के पूरी तरह से राजनीति में आने के बाद उनके लिए इनमें से एक को जगह खाली करनी होगी.

