बीकानेर जिले में खाजूवाला बॉर्डर इलाके से ताल्लुक रखने वाली मुस्लिम समाज की बेटी तब्बू मालिया ने अपनी मेहनत के दम पर सफलता का परचम लहराते हुए भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर चयनित हुई हैं. बिजली विभाग खाजूवाला से सेवानिवृत्त अधिकारी वार्ड नंबर 2 खाजूवाला निवासी हनीफ खान की बेटी तब्बू मालिया का चयन देश के प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर हुआ है. संसाधनों की कमी और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले बॉर्डर क्षेत्र से आने के बावजूद होनहार तब्बू मालिया ने खाजूवाला से ही अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर कठिन लगन से यह मुकाम हासिल किया है.
पिता हनीफ खान ने बताया कि बेटी तब्बू मालिया ने भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर की लिखित परीक्षा पास करने के बाद पुणे महाराष्ट्र में इंटरव्यू भी सफलता पूर्ण प्राप्त कर चयनित हुई है. इसलिए अब बेटी की इस सफलता से अन्य बेटियों को भी उच्च शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगीं.
गौरतलब रहे कि वर्तमान में तब्बू मालिया राजस्थान ग्रामीण बैंक देशनोक में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थापित हैं. तब्बू मालिया की इस सफलता से न केवल उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है, बल्कि यह अन्य युवाओं, विशेषकर युवतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है. इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोगों ने खाजूवाला क्षेत्र के लिए एक गौरवशाली क्षण बताते हुए उनके परिजनों को बधाई दी हैं.

