बीकानेर में जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त कार्यकारिणी की प्रथम बैठक व शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष सत्तू खान पड़िहार की अध्यक्षता में वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. मुख्य अतिथि एमडी चोपदार ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया. इस दौरान ज़िलाध्यक्ष सत्तु खान पड़िहार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने आमजन के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार, विशिष्ट अतिथि नोखा विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी के अलावा पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, नगर विकास न्यास पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, सामाजिक न्याय व अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम स्वामी,अल्पसंख्यक विभाग के संभाग प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सिंवर, कांग्रेस नेता सलीम सोढ़ा, सलीना खान, डॉक्टर प्रीति मेघवाल, हारून राठौड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, मुमताज बानो सहित कई पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

