Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन

charlineraj_admin July 30, 2026 1 minute read
collageff

​बीकानेर में भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ के उपलक्ष्य में ‘कारगिल योद्धा सम्मान समारोह’ का आयोजन शिविका गार्डन में किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना और जीवित योद्धाओं (वेटरंस) को उनके असीमित योगदान के लिए सम्मानित करना था. इस अवसर पर मरुधर बीकाणा महासंघ की ओर से पूर्व कर्नल प्रहलाद सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया. ​इस दौरान पूरा सभागार ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गूंज उठा.

कर्नल राठौड़ ने अपने सम्मान के लिए मरुधर बीकाणा महासंघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी तथा वे सैनिकों के प्रति कृतज्ञ होंगे. उन्होंने कहा कि कारगिल के दुर्गम पहाड़ों पर हमारे सैनिकों ने जो विजय गाथा लिखी, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. हमें अपने वीर सैनिकों के बलिदान पर गर्व है और यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम उनके परिवारों का सदैव सम्मान करें.

इस अवसर पर मरुधर बीकाणा महासंघ के अध्यक्ष श्याम तंवर और उपाध्यक्ष डॉ. सतीश कच्छावा ने कर्नल राठौड़ के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि यह दिन उन वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करने का दिन है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना भारत की सीमाओं की रक्षा की. हमें उनके साहस पर हमेशा गर्व रहेगा. द्रास की बर्फीली चोटियां आज भी उस संघर्ष की गवाह हैं, जहां भारतीय सैनिकों ने असंभव दिखने वाली परिस्थितियों में भी विजय हासिल की.

कारगिल विजय केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी, बल्कि यह पूरे विश्व के सामने भारत के साहस, संयम और दृढ़ संकल्प का परिणाम थी.
सम्मान समारोह में मरुधर बीकानेर महासंघ के कोषाध्यक्ष दुष्यंत तंवर, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास मीणा, ओम सोनी, पूर्व सचिव बीडीए मनोहर सिंह, डॉ. टी.के. गहलोत, श्याम पड़िहार, राजेंद्र भार्गव, ओम सोनी, टेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य यशपाल आचार्य, मोहम्मद रफीक, सहायक निदेशक राजेंद्र तंवर, उद्योगपति सुनील गहलोत, लोकेश सीरिया, प्रवीण अरोड़ा, सुनील कनौजिया ने राठौड़ का सम्मान किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
Next: राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

Related Stories

ुूरुरु
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

charlineraj_admin July 30, 2026
collageपुपुााीाूबूबू
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

charlineraj_admin July 29, 2026
collageपुपुााीा
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

विजय वाणी प्रकाश भाग-1,2,3 का लोकार्पण, बाल योगी स्वामी विजयानन्द योगी पुस्तक के बारे में दी विस्तृत जानकारी

charlineraj_admin July 29, 2026

Recent Posts

  • राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !
  • कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन
  • बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
  • विजय वाणी प्रकाश भाग-1,2,3 का लोकार्पण, बाल योगी स्वामी विजयानन्द योगी पुस्तक के बारे में दी विस्तृत जानकारी
  • साफ़ा संरक्षण का संकल्प लेकर ‘रंग रूड़ौ राजस्थान’ का शुभारम्भ, नि:शुल्क प्रशिक्षण में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग

  • अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार मुख्य अतिथि !
  • नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त
  • एक अगस्त को बीकानेर आएंगे राज्यपाल हरि भाऊ बागडे, कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
  • राजस्थानी अध्ययन केंद्र विश्वविद्यालयों में खोलने की घोषणा का स्वागत, सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने की मांग तेज
  • एक करोड़ की साइबर ठगी करने वाला मुख्य आरोपी विक्रम सिंह उर्फ संजय गिरफ्तार, फर्जी फर्टिलाइजर कंपनी की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर करता था वारदात

You may have missed

ुूरुरु
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

charlineraj_admin July 30, 2026
collageff
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन

charlineraj_admin July 30, 2026
collageपुपुााीाूबूबू
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

charlineraj_admin July 29, 2026
collageपुपुााीा
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार

विजय वाणी प्रकाश भाग-1,2,3 का लोकार्पण, बाल योगी स्वामी विजयानन्द योगी पुस्तक के बारे में दी विस्तृत जानकारी

charlineraj_admin July 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.