Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • अपराध
  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

charlineraj_admin July 31, 2026 1 minute read
762847593_122312848238023549_2804165220625071387_n

बीकानेर पुलिस को रेंज आईजी ओमप्रकाश मेघवाल और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नापासर थाना पुलिस ने आठ माह से फरार चल रहे तेजरासर निवासी हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट पुत्र लक्ष्मणराम जाट को वाहन सहित गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ नापासर थाने में हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट, मारपीट, सहित कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित अपराध से जुड़ा रहा है तथा पूर्व में हवाला प्रकरण में भी आरोपी रह चुका है. उसके खिलाफ लोगों को वाहन से कुचलने जैसे गंभीर आरोप भी दर्ज हैं, जिससे क्षेत्र में उसका खौफ बना हुआ था.

नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट को पकड़ने के लिए जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वह गच्चा देते हुए एक ऊंची दीवार फांदकर भागने लगा. पुलिस जवानों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और आखिरकार घेराबंदी कर उसे वाहन सहित दबोच लिया गया. पिछले आठ महीने से फरार शातिर बदमाश रामस्वरूप गाट की गिरफ्तारी के लिए कांस्टेबल गोरखाराम ने लगातार आसूचना संकलन और निगरानी कर पुलिस की राह आसान की.

थानाधिकारी पूनिया ने बताया कि आरोपी रामस्वरूप गाट को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ चल रहे 16 आपराधिक मुकदमों में अगर आवश्यकता पड़ी तो दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी.

बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं गंगाशहर वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में एएसआई कविंद्र कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र बाना, सीताराम गोदारा और रामदयाल की विशेष भूमिका रही, जबकि आरोपी तक पहुंचने के लिए कांस्टेबल गोरखाराम ने सूचना संकलन और अन्य महत्वपूर्ण इनपुट जुटाकर कार्रवाई को सफल बनाने में अहम योगदान दिया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

Related Stories

ुूरुरु
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

charlineraj_admin July 30, 2026
collageff
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन

charlineraj_admin July 30, 2026
collageपुपुााीाूबूबू
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

charlineraj_admin July 29, 2026

Recent Posts

  • हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार
  • राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !
  • कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन
  • बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
  • विजय वाणी प्रकाश भाग-1,2,3 का लोकार्पण, बाल योगी स्वामी विजयानन्द योगी पुस्तक के बारे में दी विस्तृत जानकारी

  • साफ़ा संरक्षण का संकल्प लेकर ‘रंग रूड़ौ राजस्थान’ का शुभारम्भ, नि:शुल्क प्रशिक्षण में सैकड़ों बच्चों ने लिया भाग
  • अल्पसंख्यक कांग्रेस की बैठक व शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार मुख्य अतिथि !
  • नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त
  • एक अगस्त को बीकानेर आएंगे राज्यपाल हरि भाऊ बागडे, कृषि विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
  • राजस्थानी अध्ययन केंद्र विश्वविद्यालयों में खोलने की घोषणा का स्वागत, सभी विश्वविद्यालयों में स्थायी राजस्थानी विभाग खोलने की मांग तेज

You may have missed

762847593_122312848238023549_2804165220625071387_n
  • अपराध
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप गाट गिरफ्तार, दीवार फांद भागने की कोशिश, नापासर पुलिस ने दबोचा, 16 आपराधिक मुकदमे, 8 माह से था फरार

charlineraj_admin July 31, 2026
ुूरुरु
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

राजस्थान कांग्रेस में कलेश या No Compromised Theory इजाद कर रहे डोटासरा, निशाने पर गहलोत !

charlineraj_admin July 30, 2026
collageff
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

कारगिल विजय दिवस पर पूर्व कर्नल राठौड़ का सम्मान, समारोह में वीर शहीदों को किया नमन

charlineraj_admin July 30, 2026
collageपुपुााीाूबूबू
  • आयोजन
  • जनमत
  • सार समाचार
  • सियासत

बज्जू उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन निर्माण हेतु ₹28.54 करोड़ की स्वीकृति, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

charlineraj_admin July 29, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.