बीकानेर जिले के कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत एवं बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान विधायक भाटी ने केंद्र सरकार द्वारा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के कार्यकाल में छह माह का विस्तार किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं.
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने कहा कि वी. श्रीनिवास का व्यापक प्रशासनिक अनुभव, कार्यकुशलता एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रदेश के सुशासन और विकास को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं. इस दौरान विधायकों ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को कार्यकाल विस्तार के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रशासन जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के कार्यों को और अधिक प्रभावी गति प्रदान करेगा.

