बीकानेर PMDS में तैनात सीआई पवन सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस मुख्यालय (PHQ) की ओर से सीआई के निलंबन के आदेश जारी किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, खेजड़ी कटाई प्रकरण को लेकर सीआई पवन सिंह सहित कई पुलिस अधिकारियों की भूमिका जांच के दायरे में है. इसी प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के बीच सीआई के खिलाफ यह कार्रवाई सामने आई है.
बताया जा रहा है कि तबादला आदेश के बाद नई जगह पर जॉइनिंग नहीं करना भी सीआई पवन सिंह के निलंबन की कार्रवाई का एक प्रमुख कारण रहा. पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के बाद विभागीय स्तर पर मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. खेजड़ी कटाई प्रकरण में अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है. जांच के निष्कर्ष के आधार पर आने वाले दिनों में अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

