जयपुर। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मन्नत अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” विजन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार की खेल नीतियों से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला “Khelo India Dialogue – खेल की बात PM मोदी के साथ” देश के युवा खिलाड़ियों को खेल, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य केवल पदक जीतना नहीं, बल्कि राजस्थान के गांव-गांव से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर उपलब्ध कराना है.
अरोड़ा ने कहा कि One District–One Sport, Khelo Rajasthan Youth Games और Mission Olympics जैसी पहलें राजस्थान में मजबूत और आधुनिक Sports Ecosystem तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं. उन्होंने कहा, “हर गांव में खेल, हर जिले में प्रतिभा और हर खिलाड़ी को समान अवसर-यही विकसित राजस्थान की खेल शक्ति का संकल्प है.” मन्नत अरोड़ा ने कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ खिलाड़ियों की आवाज को मजबूती देने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की खेल योजनाओं का लाभ अंतिम खिलाड़ी तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा.
