बीकानेर जिले की देशनोक नगरपालिका में कांग्रेस की ओऱ से अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ कर दी गई है. कांग्रेस ने ओमप्रकाश मूंदड़ा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है. हाल ही में हुए नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने 25 में से 15 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस की जीत के बाद पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि देशनोक में जनता ने कांग्रेस के कामों पर मुहर लगाई है और हम एक बार फिर बोर्ड बनाने जा रहे हैं.
वहीं ACB की कार्रवाई मामले में निवर्तमान देशनोक नगरपालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा को हाईकोर्ट से राहत मिली है. हाल ही में हुए चुनाव में देशनोक के वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए मूंदड़ा की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने स्टे दिया है. अब कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत के बीच मूंदड़ा को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने से देशनोक की सियासत में कांग्रेस का पक्ष और मजबूत नजर आ रहा है.
