बीकानेर जिले के नोखा कस्बे में आज महावीर चौक, तेरापंथ भवन, नोखा में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के आयाम मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत विशाल रक्तदान शिविर रक्तदान कर्तव्यम का आयोजन किया गया जिसमें कुल 475 यूनिट रक्तदान हुआ. शिविर प्रभारी संपतलाल चोरड़िया ने बताया कि शिविर में पी बी एम ब्लड बैंक बीकानेर, एवं संजीवनी ब्लड बैंक बीकानेर की टीम ने रक्त संग्रह किया जिसमे पी बी एम ब्लड बैंक से डॉ प्रेम जी परिहार एवं संजीवनी ब्लड बैंक से डॉ सिकंदर पुरोहत, जय माहेश्वरी, मयूरेश वर्मा आदि 60 टेक्नीशियन की टीम के साथ लगे रहे.
अध्यक्ष गजेंद्र पारख ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन ब्रज केमिकल एंड मिनरल्स के डॉ अशोक धारणिया परिवार के आर्थिक सहयोग द्वारा किया गया. जिसमें मातृशक्ति ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करते हुए नारी ही नारायणी कहावत को चरितार्थ कर दिया. मंत्री अरिहन्त सुखलेचा ने बताया कि शिविर में सम्पूर्ण नोखा के गणमान्य नागरिकों का तन मन से पूर्ण सहयोग रहा जिससे इतनी बड़ी तादाद में रक्तदान संभव हो सका तथा अग्रवाल आई हॉस्पिटल, रानी बाजार, बीकानेर की टीम ने निःशुल्क विस्तृत नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया. जिसमें लगभग 161 लोगों के आंखों का परीक्षण कर उनको चश्मे का नंबर दिया गया किया और तेयुप की टीम ने नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक किया, मोके पर एम्बुलेंस पूरे दिन ऐतिहात से निपटने के लिए तैनात रही.
शिविर में तेरापंथ सभाध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, उपखंड अधिकारी प्रिया बजाज, तहसीलदार सुनीता चारण, उप कोषाधिकारी रमेश व्यास, नगरपालिका अध्यक्ष बजरंग सोनी, उपाध्यक्ष नारायण झंवर, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष महेश झंवर, मंडल अध्यक्ष गंगाराम पांडिया, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद से विपुल पारख, सुरेंद्र बुच्चा आदि अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी लोग शामिल हुए. शिविर की व्यवस्थाओं में तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथी सभा, महिला मण्डल, कन्या मंडल, किशोर मण्डल, अणुव्रत समिति, प्रोफेशनल फोरम आदि सम्पूर्ण समाज दिन भर लगा रहा. एन सी सी का भी योगदान रहा. शिविर में रक्तदान के लिए कुल 541 से अधिक रजिस्ट्रेशन आये हुए थे जिसमें विस्तृत परीक्षण के बाद 475 यूनिट रक्तदान सफलतापूर्वक किया गया. रक्तदाताओं में इतना उत्साह था कि शाम 7 बजे तक रक्तदान चलता रहा.
