बीकानेर। जिला परिषद चुनाव को लेकर बीकानेर में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर देहात कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई. देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने जिला परिषद सदस्य पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.


