बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास पंचायती राज चुनाव को लेकर श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी के रूप में लगातार सक्रिय हैं. वे जिले के सूरतगढ़, अनूपगढ़ सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान संगठनात्मक मुद्दों, चुनावी तैयारियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है.
पंचायत चुनावों के संबंध में आयोजित कोर कमेटी की बैठक और युवा सम्मेलन में विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. पार्टी का लक्ष्य श्रीगंगानगर जिला प्रमुख के पद सहित अधिकाधिक पंचायत समितियों में भाजपा के बोर्ड बनाना है. व्यास ने कहा कि संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं का परिश्रम और जनता का विश्वास ही पार्टी की विजय का आधार है. उन्होंने चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समन्वय और पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया.
इस दौरान प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं संभाग चुनाव प्रभारी कैलाश चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका बालन, जिलाध्यक्ष शरण पाल सिंह, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, भाजपा नेता दीपक पारीक, बलवीर लूथरा, प्रभारी जितेंद्र सिंह राजवी और पूर्व विधायक संतोष बावरी सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में सक्रिय हैं.
