बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में कालू के पास शनिवार रात कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार मणकणासर निवासी मोटू नाथ की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार मां सीता देवी घायल हो गईं. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई.
