Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा शहर, कलेक्टर ने अहमदाबाद के हेरिटेज विशेषज्ञ के साथ देखी संभावनाएं
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित होगा शहर, कलेक्टर ने अहमदाबाद के हेरिटेज विशेषज्ञ के साथ देखी संभावनाएं

charlineraj_admin August 9, 2024 1 minute read
District Collector Heritage City Bikaner during

District Collector Heritage City Bikaner during

  • बीकानेर को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में होगा कार्य
  • जिला कलेक्टर ने आला अधिकारियों के साथ देखी तलाइयां, हेरिटेज क्षेत्र का किया पैदल भ्रमण
  • अहमदाबाद के हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक ने दिया प्रस्तुतीकरण

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर शहर को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की संभावनाओं के मद्देनजर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को जिले के आला अधिकारियों के साथ शहर की ऐतिहासिक बगीचियों और तालाबों का अवलोकन किया. लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेलियों तक पैदल वॉक करते हुए हवेलियों के संरक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. जिला कलेक्टर ने फूलनाथ बगीची, संसोलाब, हर्षोलाब तथा महानंद तालाब का अवलोकन कर इनके आगोर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए. साथ ही सुनियोजित तरीके से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया.

होटल भंवर निवास में आयोजित बैठक में अहमदाबाद के हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक ने अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए किए गए प्रयासों का प्रस्तुतीकरण दिया. इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर को हेरीटेज सिटी के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं. यहां की हवेलियां तथा यहां की जीवन शैली पूरे देश में अलहदा है. सतत और सामूहिक प्रयासों से इसे हेरिटेज सिटी के रूप विकसित करने का प्रयास किया जाएगा. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पहली बार शहरी परकोटे में प्रातः 8 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे शहर को हेरिटेज सिटी बनाने की संभावनाओं पर मंथन चला.

इस दौरान जिला कलेक्टर ने फूलनाथ बगीची, संसोलाब, हर्षोलाब तथा महानंद तालाब का अवलोकन किया. इन तालाबों के आगोर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा सुनियोजित तरीके से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया. इसके बाद जिला कलेक्टर ने भांडाशाह जैन मंदिर के दर्शन किए तथा इसके ऐतिहासिक परिपेक्ष्य के बारे में जाना. इस दौरान हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक और लोकायन संस्थान के गोपाल सिंह चौहान साथ रहे.

जिला कलेक्टर ने भांडाशाह जैन मंदिर से रामपुरिया हवेलियां तक पैदल वॉक किया. उन्होंने चूड़ी बाजार में चूड़ी बनाने, चाय पट्टी में नमकीन उत्पादों के निर्माण के बारे में जाना. बड़ा बाजार में सूखी सब्जियां विक्रय तथा इनके औषधीय गुणों की जानकारी ली. सब्जी बाजार और सुपारी बाजार का अवलोकन किया. वहीं बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी बनाने की प्रक्रिया जानी. उन्होंने हेरिटेज रूट में रंगरेज और पिंजारा जाति के लोगों द्वारा किए जा रहे पारंपरिक कार्य और कोटा डोरिया साड़ियों के विक्रय की जानकारी ली. वहीं शहर की पाटा कल्चर के बारे में जाना.

हेरिटेज रूट में बीकानेर शहर की हवेलियां तथा उनकी बारीक नक्काशी देखकर इन्हें नायाब बताया. जिला कलेक्टर ने मोहता चौक स्थित राजू मोहता की हवेली का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि हवेलियों के संरक्षण के लिए संकल्प के साथ कार्य किया जाएगा. इसके लिए नगर निगम में हेरिटेज सेल की स्थापना की संभावनाओं पर चर्चा हुई. साथ ही आगामी दिनों में इससे जुड़े गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ने हेरिटेज रूट के संरक्षण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि इससे जुड़े विभाग योजना बनाकर उपलब्ध करवाएं तथा इस रूट का नियमित निरीक्षण करें. उन्होंने इस रूट को साफ सुथरा बनाए रखने, बिजली के तारों को व्यवस्थित करने, सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव, हवेलियों के संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए. होटल भंवर निवास में आयोजित बैठक के दौरान हेरिटेज विशेषज्ञ देवाशीष नायक ने अहमदाबाद को हेरिटेज सिटी बनाने के लिए किए गए प्रयासों, विभागों और जन भागीदारी, कार्य योजना तथा संभावनाओं के बारे में प्रस्तुतीकरण किया.

इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, अतिरिक्त कलेक्टर नगर उम्मेद सिंह रतनू सहित नगर निगम, नगर विकास न्यास, सार्वजनिक निर्माण, पेयजल, पुरातत्व, पर्यटन और अभिलेखागर सहित बीकेईसीएल के अधिकारी, हेरिटेज संरक्षण से जुड़े डॉ. रितेश व्यास, गिरिराज पुरोहित, विकास शर्मा, निकिता तिवारी आदि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : प्रभारी मंत्री खींवसर की ईस्ट-वेस्ट जर्मनी ना बनाएं…टिप्पणी के बाद पशोपेश में PWD अधिकारी, विधायक व्यास चाह रहे पूरा 8 करोड़
Next: बीकानेर : रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार पर खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई, खट्टी मिठाईयों की शिकायत पर लिए नमूने

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.