Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने शेखसर, खोडाला और किसनासर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा – गांवों में आधारभूत ढांचा होगा मजबूत
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने शेखसर, खोडाला और किसनासर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा – गांवों में आधारभूत ढांचा होगा मजबूत

charlineraj_admin August 25, 2024 1 minute read
Cabinet Minister Godara inaugurated development works in Shekhsar, Khodala and Kisnasar.

Cabinet Minister Godara inaugurated development works in Shekhsar, Khodala and Kisnasar.

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के गांव शेखसर, खोडाला, किसनासर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया. गांव शेखसर में कैबिनेट मंत्री गोदारा ने 25 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सार्वजनिक पुस्तकालय का फीता काट कर उद्घाटन किया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया. ग्रामीणों ने ढोल बजाकर मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया. इस अवसर पर जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, क्षेत्र के सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने गांव शेखसर में सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण करने के उपरांत खोड़ाला में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में दस लाख रुपए की लागत से बने दो कक्षा-कक्ष, जसनाथ जी की बाड़ी में पांच लाख रुपए की लागत राशि के निर्मित सामुदायिक भवन, बत्तीस लाख पच्चास हजार रुपए से नवनिर्मित ट्यूबवेल सहित खोड़ाला में ही जीएसएस पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण कर ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी. वही गांव किसनासर में भी पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया.

Cabinet Minister Godara inaugurated development works in Shekhsar, Khodala and Kisnasar.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए गोदारा ने कहा कि पुस्तकालय बच्चों व युवाओं में पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करते हैं. बालकों व युवाओं में बढ़ती मोबाइल लत के कारण पुस्तकों से बन रही दूरी को लाइब्रेरी से जुड़कर कम किया जा सकता है. उन्होंने युवाओं को लाइब्रेरी से जुड़ने की अपील की. इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी लाभ होगा.

कैबिनेट मंत्री गोदारा ने कहा कि क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर शिक्षित लूणकरणसर विकसित लूणकरणसर के संकल्प को साकार किया जाएगा. बिजली-पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण कर आमजन को राहत दी जा रही है. कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि खोडाला व किसनासर जीएसएस में पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से किसानों को राहत मिलेगी तथा आगामी समय में क्षेत्र में नए जीएसएस लगाकर बिजली आपूर्ति तंत्र को सुदृढ करते हुए स्थाई समाधान की दिशा में काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आगामी समय में रिक्त पदों को भरा जाएगा तथा आने वाले दो साल के भीतर क्षेत्र में स्कूलों में चल रही कक्षा-कक्ष की कमी को पूर्णतया दूर कर लिया जाएगा.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जोधपुर : मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सुना पीएम का जन-संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’
Next: बीकानेर : अजित फाउण्डेशन का मासिक पुस्तक चर्चा कार्यक्रम, वरिष्ठ साहित्कार एवं लेखिका सरोज भाटी की ‘‘शब्द सार सहस्त्र धार‘‘ पुस्तक पर हुई चर्चा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.