Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अजित फाउण्डेशन का मासिक पुस्तक चर्चा कार्यक्रम, वरिष्ठ साहित्कार एवं लेखिका सरोज भाटी की ‘‘शब्द सार सहस्त्र धार‘‘ पुस्तक पर हुई चर्चा
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अजित फाउण्डेशन का मासिक पुस्तक चर्चा कार्यक्रम, वरिष्ठ साहित्कार एवं लेखिका सरोज भाटी की ‘‘शब्द सार सहस्त्र धार‘‘ पुस्तक पर हुई चर्चा

charlineraj_admin August 25, 2024 1 minute read
Monthly book discussion program of Ajit Foundation in Bikaner

Monthly book discussion program of Ajit Foundation in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर में अजित फाउण्डेशन द्वारा आयोजित मासिक पुस्तक चर्चा कार्यक्रम के तहत इस माह वरिष्ठ साहित्कार एवं लेखिका सरोज भाटी की ‘‘शब्द सार सहस्त्र धार‘‘ पुस्तक पर चर्चा अजित फाउंडेशन सभागार में आयोजित की गई. इस पर अवसर पर मुख्य समीक्षक के रूप में पुस्तक की समीक्षा करते हुए कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि कालयात्रा की दृष्टि से छंद विधा सबसे पुरातन, सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रासंगिक मानी गई है. कविता की सबसे छोटी इकाई छंदबद्ध दोहो को माना गया है. सरोज भाटी द्वारा कृत पुस्तक में विभिन्न विषयों पर 1111 दोहों का समावेश है जोकि बहुत ही उम्दा भाषा में लिखे गए है.

स्वर्णकार ने कहा कि छंदबद्ध कविता शब्दों का खेल नहीं बल्कि एक गंभीर सांस्कृतिक कर्म है. इसे मनुष्य की विकास यात्रा में सहयोगी, विचार संवेदना यात्रा भी कहा जा सकता है. एक तरह से देखा जाये तो कविता लोकधर्म की संवाहिका शक्ति है. राजाराम ने कहा कि ‘‘शब्द सार सहस्त्र धार दोहा संग्रह पुस्तक में लोक संस्कृति से जुड़े दोहों के साथ-साथ धर्म-अध्यात्म, नीति, प्रेम, युग-बोध, परम्परागत लोक व्यवहार, राजनीति और प्रकृति पर कई दोहे लिखे गए जो मन को मोहते है.

कार्यक्रम के अध्यक्ष शिक्षाविद् प्रो. नरसिंह बिनानी ने कहा कि पुस्तक ‘‘गागर में सागर’’ भरने जैसी है. इस पुस्तक में कम शब्दों में बहुत ज्यादा बात कही गई है जोकि समाज एवं वर्तमान परिवेश के लिए बहुत आवश्यक है. प्रो. बिनानी ने कहा कि कोई भी शब्द हो वह ब्रहाण्ड में रहते है इसलिए शब्द की तरंग हमेशा हमारे ऊपर असर डालती है. प्रो. बिनानी ने बताया कि इस पुस्तक में रचित हिन्दू माह के बारह महिनों का वर्णन बहुत ही अनुकरणीय रूप में लिखा गया है, इससे हमारी परम्पराएं पोषित होती है.

पुस्तक की लेखिका सरोज भाटी ने कहा कि हमारे लगभग सभी शास्त्र छंद विधा में लिखे गए है और मेरे द्वारा रचित ये दोहे भी छंद विधा से ही प्रेरित है. इस पुस्तक की नींव कोराना काल में रखी गई उस दौरान दौहा विधा में लिखने हेतु स्वयं द्वारा प्रेरित हुई। पुस्तक में मुख्य रूप से 1111 दोहे है जोकि विभिन्न विषयों को समाविष्ट किए हुई है.

कार्यक्रम संयोजन व्यंग्यकार लेखक संपादक प्रो. डॉ. अजय जोशी ने कहा कि दोहो में संप्रेषणीयता होना जरूरी है जिससे उनकी गेयता बढ़ती है जिससे वो जन-जन तक पहुंच पाते हैं. डॉ. जोशी ने कहा कि कविता हो या गीत उनमें छंद, लय और स्मप्रेषणता का होना आवश्यक है. उन्होंने वर्तमान साहित्य कि स्थिति की ओर इशारा करते हुए कहा कि लिखा तो बहुत ज्यादा जा रहा है लेकिन पढ़ा बहुत कम जा रहा है. इसलिए अच्छी पुस्तकों का लेखन और उन पर चर्चा बहुत जरूरी है.

संस्था समन्वयक संजय श्रीमाली ने कार्यक्रम संचालन करते हुए कहा कि प्रतिमाह अलग-अलग विधाओं की पुस्तकों पर चर्चा आयोजित की जाती है जिससे पुस्तक की पाठकों को जानकारी मिलती है और पाठक पढ़ने हेतु प्रेरित होते हैं. इसी क्रम में उन्होंने संस्था द्वारा संचालित सभी गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया.

कार्यक्रम में जुगल किशोर पुरोहित, डॉ. कृष्णा आचार्य, बाबूलाल छंगाणी, यामिनी जोशी, डॉ. जगदीश बारहठ, डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान, राजेन्द्र जोशी, डॉ. शंकरलाल स्वामी आदि ने सरोज भाती की पुस्तक के विविध आयामों पर चर्चा की। साथ ही परशुराम भाटी, गिरीराज पारीक, चंद्रशेखर आचार्य, कासिम बीकानेरी, योगेन्द्र पुरोहित, बी.एल नवीन आदि उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में हास्य व्यंग्य कवि बाबूलाल छंगाणी ने सभी आगुन्तुकों का संस्था की तरफ से आभार ज्ञापित किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : कैबिनेट मंत्री गोदारा ने शेखसर, खोडाला और किसनासर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण, कहा – गांवों में आधारभूत ढांचा होगा मजबूत
Next: बीकानेर : यासीन खान लोधी सर्वसम्मति से चुने गए बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सोसायटी कार्यालय में हुआ इस्तक़बाल

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.