Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने लॉन्च किया रोजगार और करियर मेले का क्यूआर कोड, मेले में पंजीकरण के लिए युवा व कंपनियां कर सकेंगी इस्तेमाल
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने लॉन्च किया रोजगार और करियर मेले का क्यूआर कोड, मेले में पंजीकरण के लिए युवा व कंपनियां कर सकेंगी इस्तेमाल

charlineraj_admin September 9, 2024 1 minute read
MLA launches QR code of employment and career fair

MLA launches QR code of employment and career fair

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – विधायक सेवा केन्द्र व उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 27 सितंबर को बीकानेर के एमएम ग्राउण्ड में आयोजित होने जाने वाले रोजगार एवं करियर मेले में कंपनियां और युवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकेंगे.
बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार को रानी बाजार आद्यौगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में इसका क्यूआर कोड लॉन्च किया.

इस अवसर पर विधायक व्यास ने बताया कि रोजगार एवं करियर मेले में राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर की 50 कंपनियों के माध्यम से 1 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है. मेले में रोजगार, स्वरोजगार, लॉनिंग तथा ट्रेनिंग जुड़ी कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि युवाओं के रोजगार और करियर से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी मेले के दौरान किया जाएगा. विधायक व्यास ने कहा कि इस क्यूआर कोड का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए.

उन्होंने इसे कॉलेजों, इंस्टीट्यूट्स और पुस्तकालयों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के निर्देश दिए, जिससे युवाओं को इसकी अधिक से अधिक जानकारी मिल सके. विधायक व्यास ने बताया कि पूर्व में 7 मार्च को पहला रोजगार मेला आयोजित किया गया था. इसमें लगभग पांच सौ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिले. इसी श्रंखला में यह आयोजन होगा.

जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी. पी. पचीसिया ने कार्यक्रम ने आभार जताया. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक स्थानीय नियोक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा. जिससे युवाओं को शहर में ही रोजगार के अवसर मिल सकें. उन्होंने कहा कि जल्दी ही जिले के औद्योगिक संगठनों और इकाइयों की इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी.

उपक्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने कंपनियों और युवाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने किया. कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार, कनिष्ठ रोजगार अधिकारी दिनेश चौधरी, पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य, नरेश मित्तल, धनपत बाफना, मांगीलाल सुथार, लूणकरण सेठिया, किशन चौधरी, अनिल आचार्य, अमित व्यास, कुलदीप यादव, सावन पारीक मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: झालावाड़ : शिक्षा मंत्री ने कनवाड़ी गांव से किया ”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” का शुभारम्भ, अभियान का पोस्टर विमोचन कर वैन को दिखाई हरी झंडी
Next: दिल्ली : उप मु्ख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया ‘राजस्थान हाउस’ का निरीक्षण, निर्माण कार्यों का जायजा ले दिए गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक

Recent Posts

  • बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल
  • बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !
  • बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !
  • IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता
  • बीकानेर जिला बॉडी बिल्डिंग संगम की मान्यता रद्द के आदेश एवं एडहॉक कमेटी नियुक्ति के आदेश पर जोधपुर हाईकोर्ट की रोक
  • आगामी पंचायत और निगम चुनाव को देखते हुए पूर्ण मुस्तैदी से जनता के कार्य करे – मदनगोपाल मेघवाल
  • बीकानेर शहर में कल 3 घंटे रहेगी बिजली-कटौती, जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छँटाई सहित कार्यों के चलते रहेगी बिजली-कटौती
  • बीकानेर में संदिग्ध 765 किलोग्राम घी सीज़, मिलावटी होने का संदेह, ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की कार्यवाही
  • कल कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा रहेंगे लूणकरणसर क्षेत्र के दौरे पर, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास, बीकानेर तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों की देंगे कई सौगात
  • तेंदुए की मूवमेंट की खबर से हड़कंप, महाजन क्षेत्र में तेंदुए नजर आने का दावा, फोटो वायरल !

You may have missed

WhatsApp Image 2026-03-01 at 7.35.44 PM
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर में “FOCUS बुखार मॉड्यूल-2026” आयोजित, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ हुए शामिल

charlineraj_admin March 1, 2026
622796354_1447342203614262_5957808698567900131_n
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग

बिशनाराम सियाग का जन्मदिन आज, शुभचिंतक-समर्थक दे रहे बधाई-शुभकामनाएं !

charlineraj_admin March 1, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 1.18.50 PM
  • अपराध

बज्जू के रणजीतपुरा में पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 938 पौधे जब्त कर एक जने को किया गिरफ्तार !

charlineraj_admin February 26, 2026
IMG-20260225-WA0156-1170x658
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

IPS ओमप्रकाश ने संभाला नए बीकानेर रेंज आईजी का पदभार, कहा – अपराध नियंत्रण रहेगी पहली प्राथमिकता

charlineraj_admin February 25, 2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.