Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • झालावाड़ : शिक्षा मंत्री ने कनवाड़ी गांव से किया ”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” का शुभारम्भ, अभियान का पोस्टर विमोचन कर वैन को दिखाई हरी झंडी
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

झालावाड़ : शिक्षा मंत्री ने कनवाड़ी गांव से किया ”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” का शुभारम्भ, अभियान का पोस्टर विमोचन कर वैन को दिखाई हरी झंडी

charlineraj_admin September 9, 2024 1 minute read
Launch of "Prakhar Rajasthan Reading Campaign"

Launch of "Prakhar Rajasthan Reading Campaign"

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा झालावाड़ जिले के कनवाड़ी ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से ”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” का शुभारम्भ किया गया. इस दौरान शिक्षा मंत्री द्वारा ‘‘प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान’’ के पोस्टर का विमोचन किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा अच्छे धारा प्रवाह में किताब पढ़कर सुनाई गई जिसे सुनकर शिक्षा मंत्री प्रसन्न हुए और उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को अच्छा ज्ञान देने पर बधाई दी.
”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” के शुभारम्भ कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को किताबों को प्रवाह से पढ़ना सिखाने के लिए राज्य सरकार द्वारा 9 सितम्बर से आगामी 2 अक्टूबर तक ”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रदेश के 65 हजार विद्यालयों के लगभग 80 लाख बच्चों को किताबों की रीडिंग करवाई जाएगी. इससे विद्यार्थियों में आनन्द और आत्मविश्वास बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में निजी विद्यालयों की अपेक्षा राजकीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर तो बढ़ा ही है, बल्कि बच्चों को अच्छे संस्कार और ज्ञान का बोध भी करवाया जा रहा है.
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसके अन्तर्गत हिन्दी दिवस मनाया जाएगा एवं स्थानीय भाषा में कविता एवं कहानी सुनाने सहित निपुण मेले आदि का आयोजन होगा. उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों को व्याकरण का अच्छे से अच्छा ज्ञान दें ताकि उनको धारा प्रवाह में सहायता मिल सके. उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा नवाचार है जिसका शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत परिणाम देखने को मिलेगा.
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस अभियान के मुख्य उद्देश्य कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों में पठन कौशल का विकास करना, पठन कौशल के माध्यम से अवधारणाओं पर समझ विकसित करना, पठन कौशल, पठन में प्रवाहशीलता एवं अवधारणाओं की समझ हेतु प्रेरक एवं अनुकूल वातावरण का निर्माण करना, पठन कौशल हेतु उपलब्ध पुस्तकों, संसाधनों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित कर पठन अभ्यास के नियमित अवसर उपलब्ध करना तथा स्थानीय भाषा में रोचक कहानियां, गीत-कविता इत्यादि को कक्षा-कक्षीय गतिविधियों में शामिल करने के अवसर प्रदान करना है.
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् के उपनिदेशक नादान सिंह गुर्जर ने 9 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुस्तकालय दिवस एवं हिन्दी दिवस मनाए जाएंगे. वहीं विद्यालयों में कविता व कहानी सुनाने की गतिविधियां, डिजिटल आईसीटी आधारित कहानी व कविता पढ़ने का दिवस, समुदाय में स्थानीय भाषा में गायन दिवस तथा समुदाय के साथ निपुण मेले का आयोजन किया जाएगा.

Launch of "Prakhar Rajasthan Reading Campaign"

”प्रखर राजस्थान रीडिंग अभियान” के तहत शिक्षा मंत्री द्वारा मोबाइल लाइब्रेरी वैन का उद्घाटन भी किया गया तथा हरी झण्डी दिखाकर उसे रवाना किया गया. साथ ही शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा पूर्व में चलाए गए वृहद पौधारोपण अभियान में शिक्षा विभाग का बेहतरीन सहयोग देने पर धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम के दौरान राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् की उपायुक्त ओमप्रभा, कनवाड़ी विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दशिण कोरिया में, ‘राइजिंग राजस्थान’ के तहत निवेशकों को किया आमंत्रित
Next: बीकानेर : विधायक जेठानंद व्यास ने लॉन्च किया रोजगार और करियर मेले का क्यूआर कोड, मेले में पंजीकरण के लिए युवा व कंपनियां कर सकेंगी इस्तेमाल

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.