Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : नोखा में तिभा सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला कलेक्टर, कहा – श्रेष्ठतम परिणाम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें विद्यार्थी
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : नोखा में तिभा सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला कलेक्टर, कहा – श्रेष्ठतम परिणाम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें विद्यार्थी

charlineraj_admin July 20, 2024 1 minute read
DM at talent honor ceremony in Nokha

DM at talent honor ceremony in Nokha

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिले के नोखा उपखंड के श्रीमती हीराबाई गट्टाणी बालिका उच्च राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रघुकुल फाउंडेशन एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि रहीं. कार्यक्रम में सत्र 2023-24 में बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और सम्बंधित प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि क्षेत्र की प्रतिभाएं आगे बढ़ें और हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें. विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, जिससे श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त हो सकें. इस दौरान जिला कलेक्टर सहित अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया और 1100 पौधे वितरित किए गए. कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश कुमार तांबिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़, प्रारम्भिक शिक्षा के सहायक निदेशक मोहनराम सियाग सहित अनेक लोग मौजूद रहे.

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी माया बजाड़ ने बताया कि कि रघुकुल फाउंडेशन द्वारा गत वर्ष 28 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया. यह अन्य विधार्थियों के लिए प्रेरणादाई रहा और इस बार 105 प्रतिभाओं का सम्मान हुआ है. उन्होंने इसके लिए संस्था का आभार जताया. पद्मश्री हिम्मताराम भांभू ने कहा कि संस्था द्वारा गत दस वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और हरित राजस्थान जैसे सामाजिक सरोकार के कार्य किए आज रहे हैं. यह अनुकरणीय हैं. उन्होंने बच्चों को शपथ दिलवाई कि उनके द्वारा लगाए जा रहे पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी भी उनकी है.

रघुकुल फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरणसिंह पीपासर ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है. इससे ये और अधिक ऊर्जा के साथ सार्थक प्रयास करेंगे. वहीं दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने संस्था की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी. फाउंडेशन के रुपाराम जाखड़ ने बताया कि आगामी दिनों में फाउंडेशन द्वारा कुल 51 हजार पौधरोपण व वितरण किए जाएंगे. शाला के प्रधानाचार्य प्रेमदान चारण व दिनेश उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का संचालन हरेन्द्र डूडी ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण हेतु कार्यशाला आयोजित, बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाता है टीकाकरण – डॉ देवेंद्र चौधरी
Next: बीकानेर : MGSU का शिक्षा-उद्योग इन्टरफे्स कार्यक्रम, युवाओं को रोज़गार हेतु विश्वविद्यालय एवं उद्योग जगत करेगा सामूहिक प्रयास – मनोज दीक्षित

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.