Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : MGSU का शिक्षा-उद्योग इन्टरफे्स कार्यक्रम, युवाओं को रोज़गार हेतु विश्वविद्यालय एवं उद्योग जगत करेगा सामूहिक प्रयास – मनोज दीक्षित
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार

बीकानेर : MGSU का शिक्षा-उद्योग इन्टरफे्स कार्यक्रम, युवाओं को रोज़गार हेतु विश्वविद्यालय एवं उद्योग जगत करेगा सामूहिक प्रयास – मनोज दीक्षित

charlineraj_admin July 20, 2024 1 minute read
MGSU's Academia-Industry Interface Program

MGSU's Academia-Industry Interface Program

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की कैरियर काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट सेल के द्वारा ‘‘शिक्षा-उद्योग इन्टरफे्स’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने उद्मियों से कहा कि विश्वविद्यालय चाहता है कि बीकानेर के युवाओं को बीकानेर में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो ताकि उनकी क्षमता एवं दक्षता का बीकानेर के विकास के लिए उपयोग किया जा सके.
MGSU's Academia-Industry Interface Program
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का कार्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना नही है अपितु उनकी क्षमता में अभिवृद्धि करते हुए उन्हे दक्ष बनाना है. यदि विद्यार्थी दक्ष होगा तो उसे उनके रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे. आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को तो उसकी दक्षता के आधार पर रोजगार का अवसर प्राप्त हो जाएगा परन्तु नीचे के स्तर के विद्यार्थी को भी रि-साईक्लिंग के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के समकक्ष लाने की चुनौति हम सबके सामने है.
MGSU's Academia-Industry Interface Program
कुलपति ने आह्वान किया कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व विकास हेतु हमे प्रयास करने चाहिए ताकि वे वर्तमान युग के अनुसार अपने आप को तैयार कर सके. कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा कि बीकानेर की स्थानीय संस्कृति के अनुसार व्यापार मेले आयोजित कराने चाहिए ताकि स्थानीय संस्कृति से दूर-दराज में बैठे व्यक्तियों को परिचित कराया जा सके. इससे बीकानेर के हर उद्योग को विकसित होने में सहयोग प्राप्त होगा. हमारा प्रयास है कि हम हस्तशिल्प कला सेतु का गठन कर बीकानेर की कला को विकसित करने में महत्वूपर्ण भूमिका प्रदान करे.
संवाद कार्यक्रम के प्रारम्भ में कुलसचिव हरि सिंह मीना ने समस्त बीकानेर उद्योग संस्थाओं से पधारे महानुभवों का विश्वविद्यालय की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा वित्त नियंत्रक अरविन्द बिश्नोई ने विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों की समय पर काउंसलिंग करने की सलाह दी. कार्यक्रम की शुरूआत में डाॅण् बिठ्ठल बिस्सा ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी वहीं कार्यक्रम का संयोजन करते हुए डाॅ चन्द्रशेखर श्रीमाली ने सभी उद्योगपतियों का परिचय करवाया. कॅरिअर काउन्सलिंग एण्ड प्लेसमेंट सेल के संयोजक फौजा सिंह ने संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा रखी.
MGSU's Academia-Industry Interface Program
सेरोमैक्स ग्रेनिटो लिमिटेड के डायरेक्टर इंजी. केबी गुप्ता, बीकानेर जिला माइन्स ऑनर्स के चैयरमेन राजेश चूरा, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकादास पच्चीसिया, बीकानेर व्यापाार उद्योग मंडल संरक्षक अनन्तवीर जैन, डूडी ऑटोबाइल के सुरेश डूडी, एसएमई कंसलटेंट गोविन्द भादू, एस्किन साॅफटेक के कीर्तिमान लोढ़ा, मेहता कूलर के एमडी हेमन्त मेहता, बीकानेर जिला उद्योग संघ के सचिव वीरेन्द्र किराडू, बृज केमिकल्स के डाॅ अशोक धारणिया, सीजीएमआरसी के डाॅ दिनेश बिश्नोई, बुल पाॅवर लिमिटेड के एमडी डाॅ शरद दत्ता आचार्य, आदित्य फाइनेंस लिमिटेड के हेमन्त आसोपा, आईटेक के मितेश खत्री, एमएम ग्रुप के किशन मोदी, अरोड़ा टेक्सटाइल के शिव अरोड़ा, विनोद एग्रो के एमडी विनोद बाफना, मैसर्स सम्पत लाल डागा के रोहित डागा, अम्बरबाला के हरिओम पुरोहित, ग्लोबल वूलस लिमिटेड के अशोक सुराना, वैल्थोनिक फाइनेंस लिमिटेड के एमडी पीयूष शंगारी, सीए सोहनलाल बैद, जेबीटीओ प्राइवेट लिमिटेड के तोलाराम पेडीवाल, सागर होटल के एमडी दिनेश अग्रवाल, राजस्थान वूलन के अध्यक्ष कमल कल्ला, सावन पारीक ने अपने सुझाव दिये.
अधिकांश उद्योग जगत से जुड़े हुए प्रतिनिधियों को सुझाव था कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को सैद्धान्तिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान पर भी विशेष महत्व दे ताकि वे दक्ष होकर औद्योगिक संस्थाओं में आवश्यकतानुसार सहयोग प्रदान कर सके. धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग एण्ड प्लेसमेंट के सदस्य श्री मानकेशव सैनी ने दिया. संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. राजाराम चोयल, डाॅ. मेघना शर्मा, डाॅ. अभिषेक वशिष्ठ, डाॅ. प्रभुदान चारण, डाॅ. ज्योति लखाणी, डाॅ. सीमा शर्मा, डाॅ. अनिल कुमार दुलार, डाॅ. धर्मेश हरवानी, डाॅ. लीला कौर, डाॅ. संतोष कंवर शेखावत उप कुलसचिव डाॅ. प्रकाश सारण सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : नोखा में तिभा सम्मान समारोह, पौधरोपण एवं वितरण कार्यक्रम में शामिल हुईं जिला कलेक्टर, कहा – श्रेष्ठतम परिणाम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें विद्यार्थी
Next: बीकानेर : फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेची दी ट्रस्ट की भूमि, जिला अभिलेखागार कर्मचारियों व अन्य के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Related Stories

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Recent Posts

  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर
  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
  • बिहार में सम्राट युग, शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार की तस्वीर हुई साफ, विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव का बढ़ा कद, निशांत कुमार को करना होगा फिलहाल इंतजार
  • कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का नोखा में भव्य अभिनन्दन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों सहित नोखा के हजारों लोग शामिल, लाभार्थियों को प्रदान किए खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र, कहा – नोखा मेरा ननिहाल, यहां के लोगों के सुख-दुःख में हमेशा रहूंगा साथ

You may have missed

collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.45.09 PM
  • आयोजन

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

charlineraj_admin April 16, 2026
rajasathana_72c54ab96999b47a74d8f96ba509e295
  • अपराध
  • सार समाचार

डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.