Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : अमृता हाट मेला समापन समारोह, मयूर, चरी, भवई, चरकूला और घूमर नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर : अमृता हाट मेला समापन समारोह, मयूर, चरी, भवई, चरकूला और घूमर नृत्य सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

charlineraj_admin November 10, 2024 1 minute read
Amrita Haat Fair closing ceremony in Bikaner

Amrita Haat Fair closing ceremony in Bikaner

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय अमृता हाट मेला रविवार को संपन्न हुआ. मेले में प्रदेश भर के जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों, आर्टिजन और राजीविका के महिला समूहों के 30 लाख रुपए से अधिक राशि के उत्पाद विक्रय हुए. समापन समारोह में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अनिल राठौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई तथा जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य मौजूद रहे.

वक्ताओं ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के विक्रय का बेहतर प्लेटफार्म और एक-दूसरे क्षेत्र की संस्कृति को समझने का मौका मिला. इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया और कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए. महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुई.

स्टाल धारक हुए पुरस्कृत
समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट साज सज्जा का पुरस्कार शिक्षा आर्टिजन कुसुम रानी और लक्ष्मी एसएचजी को दिया गया, उत्कृट बिक्री का पुरस्कार श्रीगंगानगर के श्री गुरु जम्भेश्वर स्वयं सहायता समूह और संसारदेसर के वीर बिग्गा स्वयं सहायता समूह को दिया गया. वहीं मेले में सहयोग करने वाले विभागों के कार्मिकों को सम्मानित किया गया. इससे पहले प्रचेता विजय लक्ष्मी जोशी ने स्वागत उद्बोधन दिया.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में साकार हुई बहुरंगी संस्कृति
समापन समारोह के दौरान मथुरा की सोनिया सैनी और ग्रुप ने मयूर नृत्य, बीकानेर की वर्षा सैनी ने चरी नृत्य और वृंदावन के कपिल शर्मा के नेतृत्व में फूलों की होली की नयनाभिराम प्रदर्शन किया. इस दौरान भवई, चारकूला और घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी गई. माने खान के नेतृत्व में कच्छी घोड़ी नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी.

इन उत्पादों को मिली सराहना
मेले के दौरान पोकरण के मिट्टी के बर्तन, बीएसएफ के हेंडीक्राफ्ट आइटम, पेपरमेसी आइटम, गोबर के धूप, कंबल, सजावटी सामान, लड्डू गोपाल के वस्त्र, पेंटिंग के सामान आदि को विशेष सराहना मिली. इस दौरान बच्चों ने झूलों का आनंद लिया. कार्यक्रम स्थल पर देशी भोजन परोसा गया. जिसका भी लोगों ने लुत्फ उठाया.

एक हजार से अधिक खरीद पर निकली लॉटरी
मेले के दौरान एक हजार से अधिक राशि के सामान खरीदने पर कूपन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. शनिवार की विजेता अनिका, प्रियंका और पुष्पा एवं रविवार के विजेता पूजा भादू, ममता कवर और मंजुला परिहार को पुरस्कृत किया गया. महिला अधिकारिता विभाग के संरक्षण अधिकारी सतीश पडिहार ने आभार जताया. कार्यक्रम का संचालन मोनिका गौड़ ने किया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, लगातार दूसरे दिन फील्ड में रहे मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी, विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Next: दिल्ली : जस्टिस संजीव खन्ना बने 51वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Related Stories

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका
  • कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !
  • पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश
  • शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी
  • जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक और जनसुनवाई आयोजित, प्रकरणों का समयबद्ध और नियमसम्मत निस्तारण करें सुनिश्चित – जिला कलक्टर

  • डेह गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, मर्ग दर्ज
  • हदां में “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 पेटी अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार
  • बीकानेर में परशुराम जन्मोत्सव की धूम, 17 से 19 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम, शोभायात्रा रहेगी मुख्य आकर्षण
  • सशक्त नारी, सशक्त भारत – अर्जुनराम मेघवाल
  • जिला कलेक्टर रहे खाजूवाला क्षेत्र के दौरे पर, विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

You may have missed

WhatsApp Image 2026-04-17 at 12.13.49 PM
  • अपराध
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर पुलिस का नया प्लान: हर थाने में बनेगी ‘यूथ विंग’, नशे और अपराध के खिलाफ युवाओं की बड़ी भूमिका

charlineraj_admin April 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-17 at 10.28.57 AM
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

कांग्रेस का चुनावी रणनीति में बड़ा फेरबदल, गहलोत OUT, पायलट-जाखड़ IN !

charlineraj_admin April 17, 2026
collagehfhf
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

पेट्रोल-डीजल को लेकर बीकानेर जिला कलेक्टर के विशेष निर्देश, कहा – प्रत्येक पंप पर रखा जाए पेट्रोल-डीजल का आरक्षित स्टॉक, पीएम के दौरे को देखते हुए जारी किए आदेश

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-16 at 8.19.43 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • शिक्षा
  • सार समाचार

शिक्षकों की कमी पर लम्माना भाटियान में फूटा आक्रोश, गुरुवार को विद्यालय में की तालाबंदी

charlineraj_admin April 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.