Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • जनमत
  • गहलोत बोले – भाजपा स्व. भैरोसिंह शेखावत का नाम बेवजह विवादास्पद बनाना चाह रही, नाम बदलना ही क्यों ? कोई नया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाकर नाम रख लेते, जयपुर में हेडगेवार और गोलवलकर का क्या योगदान ?
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

गहलोत बोले – भाजपा स्व. भैरोसिंह शेखावत का नाम बेवजह विवादास्पद बनाना चाह रही, नाम बदलना ही क्यों ? कोई नया इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट बनाकर नाम रख लेते, जयपुर में हेडगेवार और गोलवलकर का क्या योगदान ?

charlineraj_admin November 10, 2025 1 minute read
collage्ि्वविवुपपु

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – जयपुर के सेंट्रल पार्क का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत एवं भारत जोड़ो सेतु का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखने को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह भाजपा के अपराधबोध को दिखाता है. गहलोत ने सेंट्रल पार्क की स्थापना को याद करते हुए कहा कि स्व. श्री भैरोंसिंह शेखावत के मुख्यमंत्रीकाल में सेंट्रल पार्क की भूमि को ज्वैलर्स के लिए आवंटित किया जा रहा था. बाद में इसे गोल्फ क्लब और पोलो क्लब के लिए आवंटित करने का प्रयास किया गया जिसका हम लोगों ने विरोध किया.

उन्होंने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार बनने पर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क की तर्ज पर जयपुर के लोगों के लिए यहां सेंट्रल पार्क बनाया गया जिसमें गोल्फ व पोलो क्लब भी मौजूद हैं. इसे सेंट्रल पार्क के रूप में ही जयपुर के लोगों ने स्वीकार किया। यह अब राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय है. गहलोत ने कहा हमारी कांग्रेस सरकार ने शेखावत के निधन के दिन ही विद्याधर नगर स्टेडियम में अविलंब उनके दाह संस्कार हेतु जमीन आवंटित की और वहीं उनका स्मारक बनाया. पूरे प्रदेशवासियों में तब भी चर्चा थी और आज भी बनी हुई है कि यदि भाजपा सरकार होती तो भी उनके अंतिम संस्कार की अनुमति विद्याधर नगर में नहीं देती और न ही उनका स्मारक बनने देती. गहलोत ने चिंता जताते हुए कहा कि इसी अपराधबोध में अब भाजपा का सेंट्रल पार्क का नाम बदलने का प्रयास है जिससे अनावश्यक रूप से स्व. शेखावत का नाम विवादास्पद बनेगा.

वहीं गहलोत ने भारत जोड़ो सेतु का नाम सरदार पटेल के नाम पर रखने को लेकर कहा कि सबको ध्यान है कि भाजपा सरकार ने गुजरात के सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेन्द्र मोदी स्टेडियम किया था. यहां राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान बने हुए सेतु का नामकरण देश में प्यार, मोहब्बत, भाईचारा बढ़ाने की भावना के अनुरूप भारत जोड़ो सेतु किया गया था. उसे भी इसलिए सरदार पटेल का नाम दिया जा रहा है क्योंकि गुजरात में स्टेडियम का नाम बदलने पर इनकी आलोचना हो रही है. हमारी कांग्रेस सरकार ने सरदार पटेल के नाम पर जोधपुर में पुलिस यूनिवर्सिटी बनाई थी.

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीयत यदि सच में सरदार पटेल एवं स्व. शेखावत के नामकरण करने की थी तो उन्हें सम्मान देने के लिए कोई नया बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट या पार्क बनाकर उसका नामकरण इनके नाम करना चाहिए. भाजपा सरकार स्वयं कोई नया निर्माण नहीं कर सकती है इसलिए कांग्रेस के प्रोजेक्ट्स के नाम बदल रही है. हेडगेवार और गोलवलकर के नाम पर जयपुर के स्थानों का नाम रखना तो समझ के परे है. पूरा जयपुर जानना चाहता है कि इन लोगों का देश के लिए क्या ऐसा योगदान रहा ? RSS संगठन में उनकी भूमिका हो सकती है परन्तु देशनिर्माण में इन लोगों की कोई भूमिका नहीं है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भंवर जितेंद्र सिंह बोले – लागत मूल्य ही नहीं मिल रहा किसान को, कहां है दुगुनी आमदनी !
Next: फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा की बीकानेर में चर्चा, सदर थाने में गोदारा समेत 5 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.