Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • जयपुर : जनता के टेस्ट में खरी उतरी भजनलाल सरकार, पास करते हुए दिलाई 5 सीटों पर जीत
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

जयपुर : जनता के टेस्ट में खरी उतरी भजनलाल सरकार, पास करते हुए दिलाई 5 सीटों पर जीत

charlineraj_admin November 23, 2024 1 minute read
Bhajanlal government passed the public test

Bhajanlal government passed the public test

चार लाइन न्यूज़ डेस्क (तीर्थराज बरसलपुर) – पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने भजनलाल शर्मा उपचुनाव में भाजपा को जीत दिलवाने में अहम कड़ी रहे हैं. उनके नेतृत्व की सरकार के 11 महीने के कार्य को जनता ने पसंद करते हुए 7 में से 5 सीटों पर जीत दिलाई है. सरकार के कामकाज पर भरोसा जताते हुए उपचुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो भजनलाल सरकार इस टेस्ट में पास होकर जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है. वहीं उप चुनाव की 4 सीटों पर विधायक वाली कांग्रेस सिर्फ एक सीट दौसा जीत पाई है. जहां भाजपा की हार का कारण सामान्य वर्ग में एसटी जगमोहन मीणा को उम्मीदवार बनाने का गुस्सा माना जा रहा है. इसके अलावा चौरासी सीट जो पहले से ही भारतीय आदिवासी पार्टी के कब्जे में थी, वहां अनिल कटारा ने जीत हासिल कर बीएपी का वर्चस्व कायम रखा.

बता दें कि उपचुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुरू से ही अगुवा बनकर चल रहे थे. फिर चाहे उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनाव प्रचार की बागडोर को सही हाथों में रखने या फिर बागियों को मनाने में मुख्यमंत्री अहम में भूमिका रहे. जिसमें खींवसर, सलुम्बर, रामगढ़ और झूंझूनु चार सीटों पर बागियों को मनाना जीत में मुख्य समीकऱण रहा है. भजनलाल शर्मा का जमीनी स्तर पर हर कार्यकर्ता तक पहुंच रखने वाला माइक्रो मैनेजमेंट इस जीत में सबसे बड़ा फैक्टर साबित हुआ है. आम कार्यकर्ता से उनका संवाद करना और सरल व सीधा स्वभाव कड़ी से कड़ी मिलाता गया.

इसके अलावा उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ मिलकर सातों सीटों पर काबिल और मजबूत प्रत्याशी तय किये गए. बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता से सीधे संपर्क में रहे. मुख्यमंत्री खुद सातों विधानसभाओं में उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान मौजूद रहे. भाजपा की रणनीति का केंद्र रहे सीएमओ में सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों की स्ट्रेटजी बनती रही. जहां खुद भजनलाल शर्मा बूथ स्तर से फीडबैक लेते और पार्टी पदाधिकारी, विधायक, पूर्व नेता, सामाजिक नेताओं एवं मंत्रियों से हर स्तर की चर्चा करते थे. चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए मुख्यमंत्री ने सभी 7 सीटों पर 14 से अधिक चुनावी रैलियां की. जिसमें पिछली कांग्रेस सरकार की नाकामी और मौजूदा भाजपा सरकार के कामकाज को सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया गया.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जयपुर : भाजपा ने किया फतेह बेनीवाल का किला खींवसर, कांग्रेस की जमानत हुई जब्त
Next: बीकानेर : नापासर में एक विवाह समारोह की समठुनी चर्चा में, सिर्फ एक रूपया व नारियल का सगुन लेकर की अनूठी पहल !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.