Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन

charlineraj_admin August 25, 2026 1 minute read
collagedfgdftht

बीकानेर में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति दे दी है. संभावित प्रत्याशियों से प्राप्त आवेदनों के बाद अब पार्टी स्तर पर आवेदनों की समीक्षा और चुनावी रणनीति को लेकर मंथन शुरू हो गया है. जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में संगठन चुनाव को लेकर वार्डवार तैयारियों, मजबूत प्रत्याशी चयन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विशेष फोकस कर रहा है.

इसी क्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश कार्यसमिति सत्यप्रकाश आचार्य, चुनाव प्रभारी ओम सारस्वत, महावीर सैनी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एड. कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाडला की मौजूदगी में पूर्व पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों, वार्डों की वर्तमान राजनीतिक एवं संगठनात्मक स्थिति, संभावित प्रत्याशियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. पूर्व पार्षदों से वार्डवार फीडबैक लेते हुए जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति और चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी मंथन किया गया. बैठक में इस बात पर जोर रहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतरा जाए.

भाजपा की ओर से संभावित प्रत्याशियों के आवेदन लिए जाने के बाद अब संगठन में चयन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदनों के साथ-साथ संबंधित वार्डों में संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की पकड़, जनसंपर्क और चुनावी समीकरणों को भी ध्यान में रखते हुए आगे की रणनीति तैयार की जा रही है. पार्टी की लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों से साफ है कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को चुनावी मोड में ला दिया है.

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि चुनावी तैयारियों को और धार देने के लिए 26 अगस्त को शाम 5 बजे शिव-पार्वती मंदिर, माली समाज भवन, गोपेश्वर बस्ती में ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे. चुनाव संभाग प्रभारी पर्यवेक्षक राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, विधायक बीकानेर पूर्व सिद्धि कुमारी तथा विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानंद व्यास भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने के साथ संगठन को बूथ से लेकर वार्ड स्तर तक और अधिक सक्रिय करने का संदेश देगी. पार्टी का लक्ष्य कार्यकर्ताओं की एकजुटता, मजबूत संगठनात्मक नेटवर्क और प्रभावी चुनावी रणनीति के साथ नगर निगम चुनाव में मजबूती से उतरना है. लगातार हो रही बैठकों और तैयारियों से बीकानेर में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी धीरे-धीरे गर्माने लगा है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केड़ली फायरिंग मामले में नोखा पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शार्प शूटर अजमेर से गिरफ्तार
Next: देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले – देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड

Related Stories

collagedfgdfthtgghhhfhh
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खेल शक्ति बनेगी विकसित राजस्थान की नई पहचान – मन्नत अरोड़ा

charlineraj_admin August 25, 2026
WhatsApp Image 2026-08-25 at 8.24.22 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले – देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 25, 2026
786453181_2211083016405970_5539642637221623649_n
  • अपराध
  • सार समाचार

केड़ली फायरिंग मामले में नोखा पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शार्प शूटर अजमेर से गिरफ्तार

charlineraj_admin August 25, 2026

Recent Posts

  • खेल शक्ति बनेगी विकसित राजस्थान की नई पहचान – मन्नत अरोड़ा
  • देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले – देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन
  • केड़ली फायरिंग मामले में नोखा पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शार्प शूटर अजमेर से गिरफ्तार
  • स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में नोखा गाँव विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

  • नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा – नोखा को पारदर्शी, जवाबदेह और विकासोन्मुखी नगर पालिका बनाने के लिए बहुमत से बनाएंगे भाजपा का बोर्ड
  • बीकानेर नगर निगम चुनाव : 80 वार्डों के लिए दावेदारों में उत्साह, मंडल अध्यक्षों ने संभाग कार्यालय में जमा कराने शुरू किए आवेदन
  • विधायक सिद्धि कुमारी बोलीं – आमजन के चहेते प्रत्याशी को मौका देकर बनाएंगे भाजपा का बोर्ड
  • आप भी बनना चाह रहे पार्षद तो पहले कर लें ये तैयारी, जानें नामांकन से लेकर चुनाव प्रक्रिया की पूरी जानकारी
  • PBM में फिर प्रसूता की मौत, चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप, मृतका का मेडिकल रिकॉर्ड गायब करने का आरोप, मचा हड़कंप

You may have missed

collagedfgdfthtgghhhfhh
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

खेल शक्ति बनेगी विकसित राजस्थान की नई पहचान – मन्नत अरोड़ा

charlineraj_admin August 25, 2026
WhatsApp Image 2026-08-25 at 8.24.22 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

देशनोक में विधायक व चुनाव प्रभारी ने ली भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, विधायक भाटी बोले – देशनोक में बनेगा भाजपा का बोर्ड

charlineraj_admin August 25, 2026
collagedfgdftht
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा का चुनावी बिगुल, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, आवेदनों पर मंथन के साथ पूर्व पार्षदों से भी चर्चा, 26 अगस्त को होगा विजय संकल्प सम्मेलन

charlineraj_admin August 25, 2026
786453181_2211083016405970_5539642637221623649_n
  • अपराध
  • सार समाचार

केड़ली फायरिंग मामले में नोखा पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शार्प शूटर अजमेर से गिरफ्तार

charlineraj_admin August 25, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.