Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर : विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित समिति की बैठक, मूलभूत सुविधाओं के कार्य समयबद्धता के साथ हों पूरे – जिला कलेक्टर
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर : विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित समिति की बैठक, मूलभूत सुविधाओं के कार्य समयबद्धता के साथ हों पूरे – जिला कलेक्टर

charlineraj_admin July 10, 2024 1 minute read
Bikaner District Collector meeting

Bikaner District Collector meeting

चार लाइन न्यूज़ डेस्क – बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने रीको के औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं. जिला कलेक्टर ने औद्योगिक संघों के विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र के तहत गठित जिला स्तरीय समिति की बुधवार को आयोजित बैठक में कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पार्किंग, पानी, जल निकासी, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं के कार्यों को समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिल सके.

उन्होंने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी को औद्योगिक क्षेत्रों में नालों की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण, लीकेज, सड़कों के निर्माण जैसी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समन्वय और सहयोग के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस विभाग, औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व रीको की जॉइंट मीटिंग आयोजित कर प्रस्ताव भिजवाए जाएं.

औद्योगिक क्षेत्रों में नॉर्म्स के विरुद्ध शराब की दुकानें होने की स्थिति में इन्हें हटाने और हटाई गई शराब की दुकानें दोबारा संचालित नहीं होना, सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.  मानसून के मद्देनजर औद्योगिक क्षेत्रों में विद्युत संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के विद्युत विभाग को औद्योगिक क्षेत्र में डेडीकेटेड टीम तैनात करने के निर्देश दिए. बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की फेंसिंग सहित ट्रांसफार्मर के आस-पास सफाई करने के निर्देश दिए.

बैठक में जिला कलेक्टर ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की मुख्य सड़क को ठीक करवाने, कोटगेट व सट्टा बाजार क्षेत्र में खुले नालों को कवर करवाने, सार्वजनिक पार्क दुरुस्त करवाने, करणी औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में गढ्ढों को भरवाने व अतिक्रमण हटवाने संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर, आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, रीको के डीजीएम एस.के. गर्ग, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पच्चिसिया, महेश कोठारी, कन्हैयालाल बोथरा, वीरेंद्र किराडू, कमल बोथरा, हर्ष कंसल, सुभाषचंद मित्तल, प्रकाश नवहाल, किशनलाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, पुखराज गोदारा सहित अन्य उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना की बैठक आयोजित
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2019 और 2022 के तहत जिला स्तरीय संवीक्षा और जिला स्तरीय सैंक्सनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित हुई. जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक गोदारा ने बताया कि इसमें राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 2019 के 4 एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 2022 का 1 प्रकरण पात्रता के निर्णय हेतु प्रस्तुत किया गया. साथ ही राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 2022 के विद्युत कर, मंडी शुल्क में छूट एवं निवेश अनुदान के 3 प्रकरण कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किये गये.

बैठक में वाणिज्य कर विभाग के गोविंद चौहान, रीको के एस. के. गर्ग, राजस्थान वित्त निगम के रवि कुमार मिड्ढा, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमि. (ग्रामीण) के सुरेंद्र चौधरी, बीकानेर इले. सप्लाई लिमि के गिरधारी लाल सिहाग, कृषि उपज मंडी (अनाज), के नवीन कुमार गोदारा कृषि उपज मंडी (अनाज) के राम लाल जाट, गौरव गौड़ आदि मौजूद रहे.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बीकानेर : संभागीय आयुक्त ने कन्या छात्रावास, गंगा राजकीय संग्रहालय एवं सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय का किया निरीक्षण, सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Next: बीकानेर : आज का बजट पूर्व अपेक्षित निराशाओं से ही पूर्णत: घिरा हुआ नजर आया – महेंद्र गहलोत

Related Stories

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026

Recent Posts

  • बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम
  • पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !
  • बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत
  • भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
  • बीकानेर में जगन्नाथ रथ यात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह आरती और प्रसाद वितरण, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा

  • हरियाणा जाकर बीकानेर PCPNDT टीम ने पकड़ा भ्रूण लिंग जांच करवाने वाला दलाल, डबवाली में 6 महीने तक रैकी, संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में CMHO डॉ. पुखराज साध और महेंद्र सिंह चारण ने किया सफल डिकॉय ऑपरेशन
  • खाजूवाला थाने का कांस्टेबल रामकुमार निलंबित, थाने से बुलेट मोटरसाइकिल गायब करने के मामले में कार्रवाई, कई मामलों में भी होगी जांच, पुलिस महकमे में हड़कंप
  • तकनीकी कर्मचारियों के दूरस्थ एवं द्वेषपूर्ण तबादलों के विरोध में इंटक का प्रदर्शन, प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल डेलू को सौंपा ज्ञापन
  • धरना समाप्त, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निर्देश पर प्रशासन हरकत में, निजी सचिव तेजाराम मेघवाल ने मौके पर अधिकारियों से की वार्ता, दोषी पुलिसकर्मी पर होगी विभागीय कार्रवाई, पीड़ित परिवार को मिलेगी सरकारी नियमानुसार सहायता
  • बीकानेर ACB की बड़ी कार्रवाई, पॉवर ग्रिड के DGM नब्बे हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

You may have missed

586011792_122279109992023549_8703751175798551934_n
  • अपराध
  • सार समाचार

बीकानेर में चाकूबाजी से सनसनी, सुभाषपुरा सर्किल पर दो युवकों को अज्ञात हमलावरों ने किया घायल, लाया गया पीबीएम

charlineraj_admin July 17, 2026
751113119_122310960794023549_2708272880432005628_n
  • अपराध
  • जनमत
  • सार समाचार

पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत, मिठाई खाने के बाद 11 जनों को लाया गया पीबीएम, मचा हड़कंप !

charlineraj_admin July 17, 2026
collagevhvb
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

बीकानेर में भाजपा की संभाग स्तरीय संगठनात्मक बैठक, सांसदों-विधायकों व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा – संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

charlineraj_admin July 17, 2026
WhatsApp Image 2026-07-16 at 1.20.52 PM
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार
  • सियासत

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां तेज, शहर जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

charlineraj_admin July 16, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.