Skip to content
चार लाइन – चौकस हर पल

चार लाइन – चौकस हर पल

Primary Menu
  • शिक्षा
  • सार समाचार
  • सियासत
  • अपराध
  • आयोजन
  • खेलकूद
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • लोकसभा चुनाव
  • Home
  • आयोजन
  • बीकानेर जिले के 20 BLO सम्मानित, SIR में उत्कृष्ट कार्य करने पर निर्वाचन विभाग द्वारा सम्मान !
  • आयोजन
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

बीकानेर जिले के 20 BLO सम्मानित, SIR में उत्कृष्ट कार्य करने पर निर्वाचन विभाग द्वारा सम्मान !

charlineraj_admin November 26, 2025 1 minute read
WhatsApp Image 2025-11-26 at 9.10.51 PM

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीकानेर जिले के 20 बीएलओ को जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कलेक्ट्रेट सभागार में रखे गए सम्मान समारोह में इस दौरान अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक मनीष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव नायब तहसीलदार निर्वाचन सुरेश कुमार, कलेक्ट्रेट चुनाव शाखा प्रभारी शिव कुमार पुरोहित समेत अन्य कार्मिक उपस्थित रहे.

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के दौरान मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित कर राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के 20 बीएलओ को सम्मानित किया गया है. इनमें लूणकरणसर और खाजूवाला के 05-05 बीएलओ,श्री डूंगरगढ़, बीकानेर पश्चिम व कोलायत से 03-03 और नोखा से 01 बीएलओ शामिल है.

इन 20 बीएलओ को किया सम्मानित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिन 20 बीएलओ को सम्मानित किया. उनमें लूणकरणसर से भाग संख्या 47 के बीएलओ ओमप्रकाश, 20 के छगनलाल, 04 के ओमप्रकाश, 114 के राकेश कुमार बिश्नोई और भाग संख्या 186 के सुरेंद्र कुमार शामिल हैं। इसी प्रकार खाजूवाला से भाग संख्या 60 के सागर सहगल, 73 के तिलोका राम, 78 के इंद्रजीत शर्मा, 96 के हरखाराम जाट,163 के सुरेश कुमार, श्री डूंगरगढ़ से भाग संख्या 200 के इंद्र चंद, 66 के रामनिवास मीणा, 09 के देवी लाल छरंग, बीकानेर पश्चिम के भाग संख्या 72 के मोहम्मद सलीम, 155 के विष्णु कुमार ओझा, 27 के जितेन्द्र चौधरी, कोलायत के भाग संख्या 94 के रामकुमार, 183 के पूनमचंद, 214 के सत्यनारायण और नोखा विधानसभा से भाग संख्या 173 के श्री जगराम जाट शामिल हैं.

जिले में अब तक 66 बीएलओ कर चुके गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन

सम्मान समारोह के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से अपील करते हुए कहा कि अब वे अपने विधानसभा क्षेत्र के अन्य बीएलओ का भी सहयोग करें. साथ ही कहा कि जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक तभी जल्द पूर्ण होगा, जब सभी मिलकर एक टीम के रूप में आगे बढ़ेंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी वृष्णि ने बताया कि जिले में अब तक कुल 66 बीएलओ समय से पूर्व मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर चुके हैं. जिन्हें आगामी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा. विदित है कि इससे पूर्व 20 नवंबर को जिले के दो बीएलओ जीव राज सिंह और हुकुम चंद सैन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन द्वारा वीसी के जरिए सम्मानित किया जा चुका है.

About the Author

charlineraj_admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पांचू नहीं नोखा पंचायत समिति में रखे जाएं रासीसर के गांव, दूरी का हवाला दे की मांग !
Next: OBC आयोग अध्यक्ष भाटी बीकानेर में, राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर कल जनसुनवाई !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर

Recent Posts

  • चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान
  • राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में
  • जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त
  • वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण
  • बीकानेर शहर भाजपा में ‘फोटोबाज’ और ‘बागी’ रहे हावी, मूल कार्यकर्ता हाशिए पर
  • मुंबई में सिद्धिविनायक दर्शन के बाद अशोक गहलोत ने मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद, परिवार संग मनाया जन्मदिवस
  • पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस बीकानेर में सेवा दिवस के रूप में मनाया, गौ सेवा सहित हुए अनेक आयोजन
  • विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आज, आपके लिए Char Line News स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के अपने संकल्प पर आगे भी रहेगा प्रतिबद्ध
  • दुग्ध खरीद दर में ₹2 प्रति कि.ग्रा. की वृद्धि, दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु उरमूल संघ का फैसला
  • प्रदर्शन सुधरा तो नहीं होगा जोधपुर डिस्कॉम का निजीकरण, CMD आरती डोगरा ने दिया आश्वासन, समिति के सदस्यों ने जताया आभार

You may have missed

WhatsApp Image 2026-05-30 at 1.51.38 PM (1)
  • जनमत
  • ट्रेंडिंग
  • सार समाचार

चार लाइन न्यूज़ : नई सोच, नई पत्रकारिता की पहचान

charlineraj_admin May 30, 2026
collagejgjd
  • जनमत
  • सियासत

राजस्थान से कांग्रेस किसे भेजेगी राज्यसभा ? महिला और अल्पसंख्यक कार्ड पर मंथन, रेहाना रियाज का नाम चर्चा में

charlineraj_admin May 29, 2026
WhatsApp Image 2026-05-28 at 8.37.53 PM
  • अपराध

जसरासर थाना पुलिस ने दो बदमाश धरे, जिंदा कारतूस के साथ अवैध देशी कट्टा बरामद, एक मोटरसाइकिल भी जब्त

charlineraj_admin May 28, 2026
dfdfd
  • आयोजन
  • ट्रेंडिंग
  • सियासत

वीर सावरकर की 143वीं जन्मजयंती पर विचार गोष्ठी और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन, सावरकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के साथ किया पुण्य स्मरण

charlineraj_admin May 28, 2026
WhatsApp
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.